{"_id":"5c062895bdec2220567c897a","slug":"uttarakhand-agitators-arrested-during-protest-assembly-winter-session-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा सत्र के दौरान कूच के लिए निकले आंदोलनकारी हुए गिरफ्तार, छात्रों को रास्ते में ही रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा सत्र के दौरान कूच के लिए निकले आंदोलनकारी हुए गिरफ्तार, छात्रों को रास्ते में ही रोका
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 05 Dec 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
Agitators
उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान अपनी मांगों को लेकर कूच के लिए निकले राज्य आंदोलनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आंदोलनकारी चिन्हीकरण और 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान जब वे बैरिकेडिंग की तरफ बढ़े तो वहां धक्का मुक्की होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उधर, उपनल कर्मचारी और आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के छात्र भी विधानसभा घेराव के लिए निकले थे। आयुर्वेदिक विवि के छात्र फीस बढ़ोतरी के विरोध में कर रहे हैं। रास्ते में बेरियर लगे होने के कारण पुलिस ने छात्रों को विरोध प्रदर्शन के बाद वापस लौटा दिया।
विज्ञापन