{"_id":"6a6b82fb311931e2cb0f0d53","slug":"uttarakhand-after-sher-singh-video-of-constable-posted-in-pithoragarh-has-now-gone-viral-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: शेर सिंह के बाद अब पिथौरागढ़ में तैनात सिपाही का वीडियो वायरल, पुलिस विभाग में बढ़ी हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: शेर सिंह के बाद अब पिथौरागढ़ में तैनात सिपाही का वीडियो वायरल, पुलिस विभाग में बढ़ी हलचल
Thu, 30 Jul 2026 10:34 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:34 PM IST
सार
शेर सिंह ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान मंच से अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए पुलिस व्यवस्था और विभागीय कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए थे। अब फिर से एक जवान का वीडियो सामने आने से विभाग में हलचल है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में तैनात सिपाही अमित कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड पुलिस के जवान शेर सिंह के बाद अब पिथौरागढ़ में तैनात सिपाही अमित कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में इसकी चर्चा तेज हो गई है और विभागीय स्तर पर पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले शेर सिंह ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान मंच से अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए पुलिस व्यवस्था और विभागीय कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए थे। उन्होंने पूरे मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग भी की थी। शेर सिंह के बयान के बाद अब दूसरे पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, अनुशासित बल माने जाने वाले पुलिस विभाग में लगातार इस तरह के वीडियो सामने आना अधिकारियों के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है। विभाग के भीतर इस घटनाक्रम को अनुशासन और सेवा आचरण से जुड़े संवेदनशील मामले के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Dehradun: मतदाता सूची में सुधार का मौका, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की प्रेस कांफ्रेंस, आवेदन के तरीके बताए
हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर अभी तक पुलिस मुख्यालय या शासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
फिलहाल वायरल वीडियो की प्रामाणिकता और उसमें किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में अब सभी की निगाहें पुलिस विभाग की संभावित कार्रवाई और आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।