फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand administration in tension adm resign rumor

ऐसा क्या हुआ कि ADM हेमंत वर्मा के इस्तीफे की चर्चा से उत्तराखंड प्रशासन में मची खलबली, पढ़ें...

Sat, 24 Feb 2018 09:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 24 Feb 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand administration in tension adm resign rumor
hemant verma - फोटो : file photo

चंपावत के अपर जिलाधिकारी (एडीएम) हेमंत कुमार वर्मा के इस्तीफा देने की चर्चा ने शनिवार को प्रशासनिक हलके में हलचल मचा दी। सरकारी कार को नाजरात में जमा करने के बाद एडीएम निजी वाहन से  कलक्ट्रेट से निकल गए।

विज्ञापन


इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद चल रहा है। कहा जा रहा है कि चंपावत में हुए दो दिनी सतत विकास कार्यक्रम को लेकर कुछ संस्थाओं की ओर से दबाव डाले जाने से वह आहत और घोर मानसिक परेशानी में थे। इस वजह से उन्होंने कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से इस्तीफे की चिट्ठी जिलाधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन


हालांकि जिलाधिकारी डॉ. अहमद इकबाल ने कहा है कि उनको एडीएम के इस्तीफे की कोई जानकारी नहीं है। देहरादून में इस बारे में पूछे जाने पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी एडीएम के इस्तीफे की जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसिक तनाव को इस्तीफे की वजह बताया जा रहा

uttarakhand administration in tension adm resign rumor
Tension
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने शनिवार दोपहर बाद अपने पद से इस्तीफा देने की बात लिखते हुए डीएम को पत्र भेजा। शनिवार को बारहमासी सड़क को लेकर मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेसिंग में भी उन्होंने हिस्सा नहीं लिया। प्रशासन और डायस फाउंडेशन के इंटरनेशनल सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (आईएसएसडी) के सतत विकास कार्यक्रम के दौरान कुछ संस्थाओं की ओर से दबाव डालने और इससे हो रहे मानसिक तनाव को इस्तीफे की वजह बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी को संबोधित तीन पेज के इस इस्तीफे को कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी भगवत पांडेय को सौंपा गया। इस पत्र से कलक्ट्रेट कर्मियों में हड़कंप मच गया। कई वरिष्ठ कलक्ट्रेट कर्मियों ने एडीएम वर्मा को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वे नहीं माने। कथित इस्तीफा पत्र देने के बाद अपर जिलाधिकारी ने सरकारी वाहन को भी नाजरात में दे दिया और निजी वाहन से कलक्ट्रेट परिसर से निकल गए। इस्तीफा पत्र देने के बाद से एडीएम वर्मा का मोबाइल फोन भी बंद चल रहा है। इसके चलते उनसे संपर्क नहीं हो सका। हेमंत कुमार वर्मा चंपावत में अक्तूबर 2016 से अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं। 

मुझे अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा के इस्तीफे की जानकारी नहीं है और नहीं इस्तीफे का कोई पत्र अभी तक मेरे सम्मुख लाया गया है।
- डॉ.अहमद इकबाल, जिलाधिकारी, चंपावत

चंपावत के जिलाधिकारी के साथ कुछ देर पहले ही वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई थी। डीएम ने अपर जिलाधिकारी हेमंत कु मार के इस्तीफा देने जैसी कोई बात नहीं बताई है।
- उत्पल कुमार सिंह, मुख्य सचिव, उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed