फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Adi Badri temple decorated with two quintals of marigold flowers doors will open tomorrow

Uttarakhand: दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया आदिबदरी मंदिर, कल मकर संक्रांति पर खुलेंगे कपाट

Tue, 13 Jan 2026 05:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, आदिबदरी
संवाद न्यूज एजेंसी, आदिबदरी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Jan 2026 05:30 PM IST
सार

कपाटोद्घाटन महाभिषेक समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर को दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जा चुका है।

विज्ञापन
Uttarakhand Adi Badri temple decorated with two quintals of marigold flowers doors will open tomorrow
आदिबदरी मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आदिबदरी मंदिर के कपाट वैदिक परंपराओं के अनुरूप 14 जनवरी को सुबह साढ़े पांच बजे श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिए जाएंगे। कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर को समिति ने भव्य रूप से सजाया है। साथ ही अन्य तैयारियां भी पूरी कर दी हैं।

विज्ञापन


मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश बहुगुणा ने बताया कि कपाटोद्घाटन महाभिषेक समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर को दो क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जा चुका है। गढ़वाल राइफल्स कीर्तन मंडप में व्यास मंच का निर्माण किया गया है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट महाभिषेक समारोह का शुभारंभ करेंगे। प्रथम दिन महिला मंगल दल धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। 
विज्ञापन


Uttarakhand: लोहड़ी, मकर संक्रांति पर हरिद्वार आएं तो रूट प्लान का रखें ध्यान, भारी वाहनों का प्रवेश बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

चंडिका देवी के निशान कल करेंगे गंगा स्नान
जिलासू की चंडिका देवी की दिवारा यात्रा ने मंगलवार को नगर भ्रमण किया। बुधवार सुबह देवी के निशान संगम पर गंगा स्नान करेंगे। सोमवार रात को मुख्य बाजार में प्रवास के बाद मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं ने देवी की पूजा की। इस दौरान देवी देवताओं के पश्वा अवतरित हुए और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस दौरान पुजारी द्वारिका प्रसाद, आयोजक समिति के अध्यक्ष दिलबर चौहान, सचिव ईश्वर राणा, सुखदेव चौहान, राजा चौहान, कमलेश गैरोला, हरीश चौहान और कुलदीप चौहान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed