{"_id":"63d1fd77fb662d1cdd3a9334","slug":"uttarakhand-accident-news-vehicle-fell-into-ditch-in-rudraprayag-two-youths-died-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: देर रात पुल की रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: देर रात पुल की रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत, एक घायल
Thu, 26 Jan 2023 01:48 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 26 Jan 2023 01:48 PM IST
सार
शव कार में इतनी बुरी तरह से दबे हुए थे कि टीम को वाहन के कई हिस्सों को काटते हुए क्रेन की मदद से दोनों शवों को बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में वाहन खाई में गिरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुद्रप्रयाग में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रतूड़ा फायर सर्विस स्टेशन के पास एक वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घोलतीर से रतूड़ा के तरफ आते समय फायर स्टेशन के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 80-90 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में तीन लोग सवार थे। हादसे में घायल राहुल, पुत्र स्व.विजय लाल को स्थानीय लोगों ने निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया। जबकि दो युवकों अंकित पुत्र, रघु लाल(26) और वासुदेव पुत्र, शोभाराम(25) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
Joshimath: बड़ा खुलासा, खोखला हुआ शहर, जमीन के अंदर 50 मीटर तक गहरी दरारें, कभी भी धंस सकता है 30 फीसदी हिस्सा
विज्ञापन
शवों को निकालने के लिए कई हिस्सों में काटना पड़ा
उनके शव वाहन में ही फंसे हुए थे। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कार से बाहर निकाला। शव कार में इतनी बुरी तरह से दबे हुए थे कि टीम को वाहन के कई हिस्सों को काटते हुए क्रेन की मदद से दोनों शवों को बाहर निकालना पड़ा। शवों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। तीनों लोग स्थानीय निवासी ही बताए जा रहे हैं।