{"_id":"667d45e40363e79a010eed0d","slug":"uttarakhand-accident-news-bus-overturned-on-road-in-tehri-many-passengers-injured-2024-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Accident: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हादसा, डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी सवारियों से भरी बस, मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हादसा, डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी सवारियों से भरी बस, मची चीख पुकार
Thu, 27 Jun 2024 04:42 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:42 PM IST
सार
Uttarakhand Accident News: बस हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही थी। इसी दाैरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन
सड़क पर पलटी बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनियाल गांव के पास एक बस सड़क पर पलट गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि 11 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। महिला को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। बस में 25 लोग सवार थे। परिचालक का कहना है कि टायर फटने के कारण हादसा हुआ, जबकि यात्रियों का कहना है कि चालक नींद में था।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया बृहस्पतिवार को 25 यात्रियों को लेकर एक बस हरिद्वार से उत्तरकाशी जाने के लिए निकली थी। उनियाल गांव के पास पहुंचने पर दोपहर करीब दो बजे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन
हादसे में सिंकी (43) पुत्री सुभाष निवासी लुधियाना गंभीर रूप से घायल हो गईं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य 11 लोगों को एंबुलेंस और प्राइवेट वाहनों से चिन्यालीसौड़ और कंडीसौड़ अस्पताल ले जाया गया। सभी को हल्की-फुल्की चोटें आईं थीं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अन्य यात्री पहले ही अपने गंतव्य के लिए निकल गए थे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि परिचालक लाखन सिंह ने बताया कि बस गबर सिंह चला रहा था। उनियाल गांव के पास टायर फटने से अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। जबकि सवारियों ने कहा कि चालक को नींद आ रही थी। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस हादसे की जांच की जाएगी।
Trending Videos
ये हुए घायल
- सुधीर गुप्ता(32 )पुत्र काशीनाथ गुप्ता निवासी ग्राम दीघा एरोली नई मुंबई ।- बृजपाल सिंह(35) पुत्र चतर सिंह निवासी, ग्राम बनचोरा उत्तरकाशी ।
- रोहित शुक्ला (32) पुत्र कृपा शंकर शुक्ला निवासी घनसोली नई मुंबई।
- लक्ष्मी देवी(42) पत्नी अनिल कुमार निवासी ग्राम इसरियाखाल कीर्ति नगर जनपद टिहरी गढ़वाल।
- मनवीर रावत(21) पुत्र भीम सिंह रावत निवासी कुंमराडा चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी ।
- बीना देवी(63)पत्नी कृष्णलाल निवासी न्यू टैगोर नगर थाना जगतपुरी लुधियाना।
- गजेंद्र सिंह (43)पुत्र चतर सिंह निवासी बारसू थाना मनेरी उत्तरकाशी ।
- अमरनाथ शर्मा(58) पुत्र स्वर्गीय उमाकांत शर्मा निवासी कोथ थाना सिकंदरपुर जिला बलिया ।
- सुनील गुसाईं(38) पुत्र जगत सिंह निवासी धनपुर पोस्ट मानपुर उत्तरकाशी ।
- राम आशीष पासवान (40)पुत्र श्रीचंद पासवान निवासी कोथ थाना सिकंदरपुर जिला बलिया उत्तर प्रदेश ।
- सुनील असवाल(40) पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी पुरोला उत्तरकाशी ।