फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Accident Car fell into a ditch in Devprayag two teachers returning home from training died one in

Accident: देवप्रयाग में हादसा, कार खाई में गिरी, ट्रेनिंग से घर लौट रहे दो शिक्षकों की मौत, एक घायल

Tue, 10 Sep 2024 07:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Sep 2024 07:53 PM IST
सार

Uttarakhand Accident News: तीनों शिक्षक हिंडोलाखाल में चल रही मोबाइल एप्लीकेशन ट्रेनिंग से श्रीनगर लौट रहे थे। पलेठी डोब्ल्यो के निकट कार हनुमान चौक के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 25 मीटर नीचे जा गिरी।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident Car fell into a ditch in Devprayag  two teachers returning home from training died one in
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के देवप्रयाग में मुल्यागांव-पलेठी मोटर मार्ग पर मंगलवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार करीब 25 मीटर नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक शिक्षक और एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार एक अन्य शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल शिक्षिका को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय भेजा गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तीनों शिक्षक हिंडोलाखाल में चल रही मोबाइल एप्लीकेशन ट्रेनिंग से श्रीनगर लौट रहे थे। पलेठी डोब्ल्यो के निकट कार हनुमान चौक के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 25 मीटर नीचे जा गिरी।
विज्ञापन


हिंडोलाखाल थाना के एसआई विक्रम शुक्ला ने बताया कि कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। जिसमें श्रीनगर निवासी अर्जुन सिंह रावत (45वर्ष) पुत्र विजय सिंह रावत, अनिता नेगी (46 वर्ष) पत्नी संतोष नेगी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों राजकीय इंटर कॉलेज पलेठी डोब्ल्यों में कार्यरत थे। जबकि दुर्घटना में अनिता ममगांई (54 वर्ष) पत्नी अविनाश ममगांई निवासी श्रीनगर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरहम प्रेमिका: पति और देवर के साथ मिलकर प्रेमी को दी खौफनाक मौत, बोरे में डालकर गंगनहर में फेंका शव

शिक्षिका ग्राम क्वीली विद्यालय पट्टी हिंसरियाखाल में कार्यरत हैं। जिन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया है। वहीं, दूसरी ओर दुर्घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग दिया। उन्होंने घायल महिला को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने घटना में शिक्षकों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। इस मौके पर पुलिस सहित राजस्व विभाग की टीम व स्थानीय लोग मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed