{"_id":"668a0aab1f2428e4dc06642b","slug":"uttarakhand-accident-car-falls-into-a-ditch-on-nainital-highway-in-chamoli-karanprayag-two-women-died-2024-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chamoli Accident: नैनीताल हाईवे पर खाई में गिरी कार, दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli Accident: नैनीताल हाईवे पर खाई में गिरी कार, दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर घायल
Sun, 07 Jul 2024 08:57 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग /आदिबदरी
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग /आदिबदरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 07 Jul 2024 08:57 AM IST
सार
Uttarakhand Accident News: कार कर्णप्रयाग से आदिबदरी की ओर जा रही थी। चांदपुरगढ़ी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
कार खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल हाईवे पर शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक महिला ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एक कार कर्णप्रयाग से आदिबदरी की ओर जा रही थी। चांदपुरगढ़ी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ ही एसडीआरएफभी माैके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला। बारिश और रात होने के चलते रेस्क्यू में थोड़ी दिक्कतें भी आईं।
विज्ञापन
Chardham Yatra: भारी बारिश से चारधाम यात्रा पर ब्रेक, गढ़वाल कमिश्नर ने श्रद्धालुओं से कहा- जहां हैं वहीं रहें
विज्ञापन
सिमली चौकी पुलिस के हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में बिंसरी देवी (85) निवासी कांसुवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विक्रम कुंवर (52), रोहित (18), मोहन प्रसाद (57), उषा देवी (52) निवासी सभी कांसुवा घायल हो गए थे। सीएचसी कर्णप्रयाग के फार्मासिस्ट संजय कुमार ने बताया कि घायल ऊषा देवी ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है।