फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Aam Aadmi Party many officials resigned Before Lok Sabha elections

Uttarakhand: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका, कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Sun, 14 Jan 2024 09:39 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Jan 2024 09:39 PM IST
सार

Uttarakhand News: जोत सिंह बिष्ट के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, आरपी रतूड़ी, हिम्मत बिष्ट, प्रवक्ता कमलेश रमन, संगठन सचिव हेम आर्य, सचिव चंद्रशेखर पांडे, बलवंत पंवार ने इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Aam Aadmi Party many officials resigned Before Lok Sabha elections
आम आदमी पार्टी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। रविवार को पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट समेत कई पदाधिकारियों ने प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। उधर, पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी रोहित मैहरोलिया ने कहा, भाजपा के दबाव में आकर कुछ लोगों ने इस्तीफा दिया है। ये वे लोग है, जिनकी पार्टी की कार्यप्रणाली में कोई आस्था नहीं है।

विज्ञापन


रविवार को जोत सिंह बिष्ट के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, आरपी रतूड़ी, हिम्मत बिष्ट, प्रवक्ता कमलेश रमन, संगठन सचिव हेम आर्य, सचिव चंद्रशेखर पांडे, बलवंत पंवार ने इस्तीफा दिया है। जोत सिंह बिष्ट ने दावा किया कि उनके साथ प्रदेशभर से 200 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया।
विज्ञापन


उनका कहना है कि सितंबर 2023 में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में पार्टी के लिए मेहनत से काम करने वाले पदाधिकारियों की उपेक्षा को लेकर अपने पद से त्यागपत्र दिया था। इसके बाद पार्टी हाईकमान ने प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी, लेकिन अब तक कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया, जो लोग पार्टी के रात-दिन मेहनत कर रहे हैं, उन पर पार्टी हाईकमान को भरोसा नहीं है। पार्टी की पहाड़ विरोधी मानसिकता के चलते पार्टी के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए की सौगात, दरों में चार फीसदी का इजाफा, आदेश जारी

उत्तराखंड में जल्द होगा संगठन का गठन
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी रोहित मैहरोलिया ने कहा, वर्तमान समय में आम आदमी पार्टी एक विशाल ट्रेन का स्वरूप ले चुकी है, जो अपने गंतव्य की ओर तेज गति से बढ़ रही है। रास्ते में पड़ रहे छोटे-बड़े स्टेशन पर यदि चार यात्री उतर रहे हैं, तो 500 यात्री ट्रेन में चढ़ रहे हैं। पिछले कुछ समय से पार्टी में अपने हित साधने को लेकर कुछ लोग अपनी मनमानी करने का दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे। पार्टी के संज्ञान में आया कि पार्टी से इस्तीफा देने वाले लोग दूसरे राजनीतिक दलों के संपर्क में थे। जो लोग 200 कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोड़ने की बात कह रहे हैं, उनके साथ सात लोग भी नहीं थे। संगठन का समर्पित कार्यकर्ता पार्टी के साथ है। भाजपा सरकार के दबाव में चंद लोग पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।पार्टी का शीर्ष नेतृत्व शीघ्र ही उत्तराखंड में संगठन निर्माण कर आगामी सभी चुनाव में अपनी भागीदारी के लिए काम कर रहा है।

आम आदमी पार्टी में कई लोग शामिल देहरादून के वार्ड रीठा मंडी में क्षेत्र में कई लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी की सोनी व खुर्शीद अहमद के सहयोग से डीके पाल के नेतृत्व में दीपक कुशल, नवीन बाल्मीकि, शराफत भाई, सईद, इरफान, जाकिर, नरेश सारथी, विमला देवी, कासिम भाई, आरिफ मोहमद, कैलाश चंद्र, नमिता, सायरा बानो, कामरान अली, राशिद खान, इकबाल, नरेश यादव, राव मुकीम, हाजी अब्दुल करीम, राजकुमार बाल्मीकि, सायरा सईद, आलोक कुमार, नवीन कुमार, राजेंद्र सिंह, आसमा, नईमा, अशरफ, आर्यन, सतीश धीमान, सरोज देवी आदि ने पार्टी सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed