फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 9500 ration vendors on strike from today Angry at not getting dividend and honorarium for free

Uttarakhand: आज 9500 राशन विक्रेता हड़ताल पर, मुफ्त बांटे जाने वाले राशन का लाभांश और मानदेय न मिलने से नाराज

Mon, 01 Jan 2024 08:16 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 01 Jan 2024 08:16 AM IST
सार

राशन विक्रेता पिछले कई साल से मानदेय की मांग कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार इसकी अनदेखी कर रही है। राशन विक्रेताओं को कोरोना काल के दौरान बांटे गए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का भी लंबित भुगतान नहीं हुआ। जबकि एक्ट में व्यवस्था है राशन विक्रेताओं को नियमित रूप से इसका लाभांश मिलना चाहिए।
 

विज्ञापन
Uttarakhand 9500 ration vendors on strike from today Angry at not getting dividend and honorarium for free
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के 9500 राशन व्रिकेता आज से हड़ताल पर रहेंगे। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी ने कहा, राशन विक्रेता मुफ्त बांटे जाने वाले राशन का लाभांश और मानदेय न मिलने से नाराज हैं। राष्ट्रीय संगठन के कहने पर यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक राज्य के राशन विक्रेता पिछले कई साल से मानदेय की मांग कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार इसकी अनदेखी कर रही है। राशन विक्रेताओं को कोरोना काल के दौरान बांटे गए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का भी लंबित भुगतान नहीं हुआ। जबकि एक्ट में व्यवस्था है राशन विक्रेताओं को नियमित रूप से इसका लाभांश मिलना चाहिए।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather:  नए साल के पहले दिन छाया घना कोहरा... जानें अगले कुछ दिन कैसा रहने वाला है मौसम का मिजाज
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन विक्रेताओं को समय पर राशन ढुलान का भी भुगतान नहीं मिलता। खासकर पहाड़ में कई ऐसे राशन विक्रेता हैं, जिन्हें इतना लाभांश नहीं मिलता जितना ढ़ुलान में खर्च हो जाता है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, हालांकि सरकार की ओर से हड़ताल पर रोक लगाई गई है, लेकिन राशन विक्रेता फिलहाल हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed