{"_id":"5d258d3a8ebc3e6ca06b5e87","slug":"uttarakhand-7500-panchayat-will-handed-over-to-administrators-notification-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: 7500 से ज्यादा ग्राम पंचायत होंगी प्रशासकों के हवाले, नियुक्ति की अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: 7500 से ज्यादा ग्राम पंचायत होंगी प्रशासकों के हवाले, नियुक्ति की अधिसूचना जारी
Wed, 10 Jul 2019 12:31 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के 12 जिलों की करीब साढे़ सात हजार ग्राम पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति की अधिसूचना शासन ने जारी कर दी है। 14 और 15 जुलाई को इन ग्राम पंचायतों का कार्यकाल जैसे ही खत्म होगा, उसके तुरंत बाद संबंधित जिलाधिकारियों की बतौर प्रशासक नियुक्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
हरिद्वार को छोड़कर बाकी 12 जिलों में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 14 और 15 जुलाई को खत्म हो रहा है। 2014 में कई ग्राम पंचायतों की पहली बैठक 14 और कई की 15 जुलाई को हुई थी।
विज्ञापन
पहली बैठक से ही उनका कार्यकाल शुरू माना जाता है। तय समय तक पंचायती राज चुनाव न हो पाने की स्थिति पहले से ही बन रही थी। प्रशासकों की अधिसूचना जारी होने के बाद अब इस पर मुहर लग गई है।
विज्ञापन
अधिसूचना पंचायती राज विभाग के सचिव प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा की तरफ से जारी की गई है। ग्राम पंचायतों के बाद अब नजरें क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों की तरफ भी हैं। दोनों ही जगह अगस्त में कार्यकाल खत्म हो रहा है। सरकार को इन जगहों पर भी प्रशासकों की नियुक्ति करनी होगी।