उत्तराखंड: 65 हजार से ज्यादा शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, मिलेगी सातवें वेतनमान की बढ़ी हुई सैलरी
- सातवें वेतनमान के अनुसार चयन व पदोन्नत वेतनमान मिलेगा।
- 10 साल की सेवा वाले शिक्षकों को चयन वेतनमान और 12 साल से नियमित सेवा वाले शिक्षकों को पदोन्नत वेतनमान मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के राजकीय और अशासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत 65 हजार शिक्षकों को सातवें वेतनमान के अनुसार चयन व पदोन्नत वेतनमान मिलेगा। राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद इस संबंध में शिक्षा विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है।
प्रदेश सरकार ने प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को भी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार चयन और पदोन्नत वेतनमान लागू कर दिया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 65 हजार शिक्षकों को बढ़ा हुआ चयन और पदोन्नत वेतनमान का लाभ मिलेगा।
बता दें कि लंबे समय से राजकीय व अशासकीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षक सातवें वेतनमान के अनुसार ग्रेड वेतन देने की मांग रहे थे। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद सचिव शिक्षा आर. मीनाक्षी सुंदरम ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिए हैं।
चयन और पदोन्नत वेतनमान के लिए ये शर्ते
प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में शैक्षिणक पदों पर नियमित रूप से सेवाएं दे रहे शिक्षकों को वेतनमान का लाभ मिलेगा। 10 साल की सेवा वाले शिक्षकों को चयन वेतनमान और 12 साल से नियमित सेवा वाले शिक्षकों को पदोन्नत वेतनमान का लाभ स्वीकृत किया जाएगा।
यदि किसी शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा में पदोन्नति नहीं मिलती है तो उन्हें वेतनमान देय होगा। लेकिन शिक्षा मित्र, पीटीए, अंशकालिक, तदर्थ, संविदा, शिक्षा बंधु के रूप में दी गई सेवा अवधि को चयन व पदोन्नत वेतनमान में शामिल नहीं किया जाएगा।
स्क्रीनिंग कमेटी का होगा गठन
चयन और पदोन्नत वेतनमान स्वीकृत करने के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी गठित की जाएगी। इस कमेटी राजपत्रित स्तर के अधिकारी को अध्यक्ष और दो सदस्य नामित किया जाएगा। इसमें एक सदस्य वित्त सेवा का अधिकारी होगा। कमेटी शिक्षकों के चयन और पदोन्नत स्वीकृत करने के संबंधित मामलों का निस्तारण करेगी।
ये रहेगा वेतनमान
श्रेणी साधारण वेतनमान चयन वेतनमान पदोन्नत वेतनमान
सहायक अध्यापक, प्राथमिक अध्यापक 4200 4600 4800
प्रधानाध्यापक प्राथमिम, सहायक अध्यापक उच्च 4600 4800 5400
प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक 4800 5400 6600
सहायक अध्यापक, एलट्री 4600 4800 5400
प्रवक्ता 4800 5400 6600