फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 5th Assembly Newly Elected MLAs Took Oath

उत्तराखंड: तिलक राज बेहड़ को छोड़ सभी नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर ने दिलाई शपथ, ऋतु खंडूरी और महाराज ने संस्कृत, किशोर ने गढ़वाली में ली शपथ

Mon, 21 Mar 2022 03:03 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 21 Mar 2022 03:03 PM IST
सार

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर और नवनिर्वाचित विधायकों शपथ ले ली है। इसके बाद अब सभी की निगाहें शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक पर टिकी हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand 5th Assembly Newly Elected MLAs Took Oath
शपथ लेते नवनिर्वाचित विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के तिलक राज बेहड़ को छोड़कर उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित विधायक अनुपमा रावत ने सबसे पहले शपथ ली। तिलक राज बेहड़ किसी कारणवश शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंच पाए। 

विज्ञापन


 विधायक ऋतु खंडूरी और महाराज ने संस्कृत और किशोर उपाध्याय ने गढ़वाली में शपथ ली। इससे पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई थी। विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और निर्दलीय दो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद सदस्यों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को चुना जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर और नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ के बाद अब सभी की निगाहें शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक पर टिकी हैं। मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज शाम को होने जा रही भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में हो जाएगा। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के नाम का एलान करेंगे।


विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा में कई दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शाम साढ़े चार बजे विधायक मंडल दल की बैठक होगी। जिसमें पार्टी हाईकमान के फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री के नाम पर एलान कर दिया जाएगा। हालांकि ताज किसके सिर सजेगा, सस्पेंस बरकरार है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज, राजनाथ सिंह करेंगे नाम का एलान, एक-दो नहीं सात लोग हैं रेस में


बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम सोमवार दोपहर को देहरादून पहुंच जाएंगे। इसके अलावा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत प्रदेश के सभी राज्यसभा व लोकसभा सांसद और नवनिर्वाचित विधायक बैठक में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed