{"_id":"5bdbc990bdec2269871ee9c5","slug":"uttarakhand-40-000-employees-of-public-sector-will-get-bonus","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: उत्तराखंड में सार्वजनिक उपक्रम के 40 हजार कर्मियों को भी मिलेगा बोनस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: उत्तराखंड में सार्वजनिक उपक्रम के 40 हजार कर्मियों को भी मिलेगा बोनस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 02 Nov 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
money
सरकार ने सार्वजनिक उपक्रमों में तैनात करीब 40 हजार कर्मचारियों को भी दिवाली बोनस की सौगात दी है। बृहस्पतिवार को औद्योगिक विकास विभाग ने इस आशय के आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
आदेश में सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और प्रभारी सचिवों को कहा गया है कि वे अपने अधीनस्थ निकायों और उपक्रमों की वित्तीय स्थिति के दृष्टिगत तदर्थ बोनस देने पर निर्णय लें। बोनस का लाभ सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों स्वायत्तशासी निकायों के कर्मचारियों को होगा।
विज्ञापन
राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के महासचिव बीएस रावत और उप महासचिव विपिन बिजल्वाण ने इस आदेश के जारी होने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। दोनों नेताओं ने पिछले दिनों सीएम से इस बारे में अनुरोध किया था।
विज्ञापन
सीएम ने सचिव वित्त और प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास को डीए और बोनस की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में दो फीसदी डीए के आदेश औद्योगिक विकास विभाग ने बुधवार को जारी कर दिए थे। बृहस्पतिवार को दिवाली बोनस का शासनादेश भी जारी कर दिया गया।