{"_id":"6746985657e068aada08f780","slug":"uttarakhand-38th-national-games-updates-situation-regarding-the-date-of-games-will-be-clear-soon-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों की तिथि को लेकर जल्द होगी स्थिति साफ, जानिए आयोजन को लेकर क्या बोलीं खेल मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: राष्ट्रीय खेलों की तिथि को लेकर जल्द होगी स्थिति साफ, जानिए आयोजन को लेकर क्या बोलीं खेल मंत्री
Wed, 27 Nov 2024 02:03 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:03 PM IST
सार
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कुछ खेल फेडरेशनों की तरफ से खेल तिथि में बदलाव की मांग सामने आई है। साथ ही चीन में एशियाई शीतकालीन खेल हो रहे हैं, जिसमें कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
मंत्री रेखा आर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा, राष्ट्रीय खेलों को लेकर सरकार तैयार है, तिथि के संबंध में जल्द स्थिति साफ हो जाएगी। यह बात उन्होंने यहां, राष्ट्रीय खेल सचिवालय में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के संबंध में बैठक लेते हुए कही।
विज्ञापन
कहा, कुछ खेल फेडरेशनों की तरफ से खेल तिथि में बदलाव की मांग सामने आई है। साथ ही चीन में एशियाई शीतकालीन खेल हो रहे हैं, जिसमें कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खेलों की तिथि को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: हादसे के बाद कई चौराहों पर बढ़ी सतर्कता-सुरक्षा, कई जगह अभी भी बैरियर नहीं, अमर उजाला ने की पड़ताल
विज्ञापन
इसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी। बैठक में उत्तरांचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पूर्व विधायक महेश नेगी, सचिव डीके सिंह, प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल प्रशांत आर्य, शक्ति सिंह, राजेश ममगई, संजीव पौरी, चेतन गुरुंग आदि रहे।