फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 23 PCS officers transferred read All Updates in hindi

Uttarakhand: प्रदेश सरकार ने देर रात 23 पीसीएस अफसरों के किए तबादले, यहां पढ़ें किसे मिली कहां तैनाती

Tue, 10 Dec 2024 08:37 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 10 Dec 2024 08:37 AM IST
सार

कुशम चौहान को हरिद्वार से पौड़ी तैनाती दी गई है। वहीं जितेंद्र कुमार को अब केवल डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand 23 PCS officers transferred read All Updates in hindi
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकार ने देर रात 23 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। सभी अफसर को इधर से उधर किया गया है। रुड़की नगर निगम को लंबे समय बाद नगर आयुक्त मिला। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, एडीएम पिथौरागढ़ शिवकुमार बरनवाल को सचिव बाल आयोग, सचिव सूचना आयोग अरविंद पांडे को एडीएम टिहरी, एडीएम टिहरी केके मिश्रा को एडीएम वित्त एवं राजस्व देहरादून के पद पर तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


लंबे समय से यह पद खाली पड़ा हुआ था। एडीएम प्रशासन हरिद्वार प्यारेलाल शाह को एडीएम उत्तरकाशी, रोडवेज के जीएम अनिल गर्ब्याल को एडीएम पौड़ी, रजा अब्बास को बाध्य प्रतीक्षा से सचिव सूचना आयोग, डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार युक्ता मिश्र को उपसचिव सूचना आयोग, डिप्टी कलेक्टर सौरभ असवाल को चंपावत से हरिद्वार, गोपाल सिंह चौहान को हरिद्वार से उत्तरकाशी, कुशम चौहान को हरिद्वार से पौड़ी, जितेंद्र कुमार को अब केवल डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया है।
विज्ञापन


डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर राकेश को नगर निगम रुड़की में नगर आयुक्त, डिप्टी कलेक्टर शालिनी नेगी को देहरादून से टिहरी, अपर निदेशक सेवायोजन निदेशालय ऋचा सिंह को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल, डिप्टी कलेक्टर टिहरी सोनिया पंत अब रोडवेज में जीएम प्रशासन होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun Crime: ओएनजीसी के पूर्व इंजीनियर की चाकू से गोदकर हत्या, बाथरूम में मिला शव, अकेले रहते थे बुजुर्ग
डिप्टी कलेक्टर चतर सिंह चौहान को पौड़ी से ऊधमसिंह नगर, राहुल शाह को नैनीताल से पिथौरागढ़, मोनिका को बागेश्वर से चंपावत, रेखा कोहली को नैनीताल से पिथौरागढ़, प्रमोद कुमार को नैनीताल से बागेश्वर, गौरव चटवाल को यूएसनगर से देहरादून, नवाजिश खलीक को उत्तरकाशी डिप्टी कलेक्टर नैनीताल, श्रेष्ठ गुनसोला को पिथौरागढ़ से पौड़ी भेजा गया है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed