फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 21 ias and pcs Transfer in uttarakhand 

उत्तराखंड में 19 आईएएस और 2 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट...

Tue, 05 Feb 2019 08:57 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Feb 2019 08:57 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand 21 ias and pcs Transfer in uttarakhand 
तबादला - फोटो : demo pics

सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 आईएएस और दो पीसीएस अफसरों के प्रभार बदले हैं। राजस्व परिषद के अध्यक्ष एस. रामास्वामी को उत्तराखंड परिवहन निगम अध्यक्ष का भी चार्ज दे दिया है।

विज्ञापन


गढ़वाल मंडल के आयुक्त पद से शैलेश बगौली को हटाकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे बीवीआरसी पुरुषोत्तम को यह प्रभार दिया गया है। अपर मुख्य सचिव रणबीर सिंह से वन एवं पर्यावरण विभाग हटा दिया है। 
विज्ञापन


लंबे समय के बाद सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया है। सरकार ने कोशिश की है कि अधिकारियों की तर्कसंगत तैनाती की जा सके। ज्यादा प्रभार वाले अफसरों से कुछ विभाग हटाकर अन्य अफसरों को दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश से राज्य संपत्ति और कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग हटा कर सचिव रंजीत सिन्हा को दिया गया है। अपर मुख्य सचिव रणबीर सिंह से वन एवं पर्यावरण का प्रभार हटाकर प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन को दिया गया है।

बर्धन के पास से लघु सिंचाई, सिंचाई, सैनिक कल्याण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा आयुक्त, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले हटा लिए गए हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति आयुक्त एवं उपभोक्ता मामले सचिव सुशील कुमार को दिए गए हैं। 

प्रमुख सचिव मनीषा पंवार से महानिदेशक एवं आयुक्त उद्योग का चार्ज वापस लेकर बृजेश कुमार संत को दिया गया है। संत से प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम का चार्ज हटाकर अपर सचिव आर. राजेश कुमार को दिया गया है।

आर. रजेश के पास नागरिक उड्डयन, सचिवालय प्रशासन तथा उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग भी है। सचिव भूपेंद्र कौर औलख से विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक) हटाकर उन्हें लघु सिंचाई तथा सिंचाई का चार्ज दिया गया है। अब विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक) सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम होंगे।

सुंदरम के पास पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता एवं दुग्ध विकास का प्रभार भी यथावत रहेगा। सचिव नितेश कुमार झा से कार्मिक एवं सतर्कता विभाग हटा दिया गया है। सचिव हरबंस सिंह चुघ से सचिवालय प्रशासन हटाकर प्रभारी सचिव इंधुधर बौड़ाई को दिया गया है। प्रभारी सचिव भूपाल सिंह मनराल को पहले प्रभार के साथ ही सैनिक कल्याण विभाग भी दिया गया है। 

आयुक्त आबकारी एवं महानिदेशक सूचना दीपेंद्र चौधरी को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड शुगर फेडरेशन का प्रभार भी दिया गया है। अपर सचिव मुख्यमंत्री मेहरबान सिंह बिष्ट निदेशक खनन का भी प्रभार दिया गया है। उनके पहले के प्रभार यथावत रहेंगे। अपर सचिव प्रदीप सिंह रावत से प्रबंध निदेशक उत्तराखंड शुगर फेडरेशन का प्रभार हटा दिया गया है। उनके अन्य प्रभार यथावत रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed