फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: 186 members nominated in nagar nigam and nagar palika After two years of Election, notification issued

उत्तराखंड: चुनाव के दो साल बाद निकायों में 186 सभासद नामित, अधिसूचना जारी

Sun, 04 Oct 2020 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Oct 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: 186 members nominated in nagar nigam and nagar palika After two years of Election, notification issued
देहरादून नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के करीब दो साल बाद प्रदेश के आठ नगर निगमों समेत नगर पालिका और नगर पंचायतों में सदस्यों को नामित किया गया है। सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली ने नामित सदस्यों की अधिसूचना जारी की है। 

विज्ञापन


वर्ष 2018 में प्रदेश की 91 नगर निकायों में चुनाव हुए थे। इसमें आठ नगर निगम, 43 नगर पालिका और 40 नगर पंचायतें शामिल थीं। शनिवार को शहरी विकास विभाग ने पहले चरण में आठ नगर निगम, 37 नगर पंचायतों और 40 नगर पालिकाओं में 186 सदस्यों को नामित करने की अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन


इसमें नगर निगम देहरादून में 20, हरिद्वार में 12, हल्द्वानी, रुद्रपुर, ऋषिकेश, काशीपुर, कोटद्वार व रुड़की नगर निगम में आठ-आठ सदस्य नामित किए गए हैं। वहीं, प्रदेश के 37 नगर पंचायतों में एक-एक सदस्य और 40 नगर पालिकाओं में कुल 58 सदस्यों को नामित किया गया है। अभी चार नगर पंचायतों और दो नगर पालिका में सदस्य मनोनीत किए जाने हैं। इसके लिए जल्द ही सरकार दूसरी सूची जारी करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम देहरादून
प्रशांत खरोला, विजेंद्र रावत, सुनीता थापा, मंजू कौशिक, भूपेंद्र ढौंडियाल, विमलेश ठाकुर, विनय रावत, सरला थापा, अनिल रस्तोगी, सतीश कपूर, स्वर्ण सिंह चौहान, राजकुमार कक्कड़, राकेश जुयाल, संजय खंडूड़ी, योगेंद्र नेगी, मनमोहन चमोली, सुंदर सिंह कोठाल, राजेश शंकर, विपिन राणा, संजय सिंघल।

नगर निगम हल्द्वानी
देवी दयाल उपाध्याय, प्रकाश पटवाल, मनीष ढींगरा, रेनु टंडन, देवेश अग्रवाल, गोविंद सिंह बरती, बीडी जोशी, राधिका जोशी।

नगर निगम हरिद्वार
गौरव भाटिया, किशन बजाज, कमल किशोर गोयल, सुरेश शर्मा, पुष्पा शर्मा, गौरव बांघा, हारून खान, शक्ति त्यागी, विपिन शर्मा, प्रिंस लोहट, प्रमोद सैनी, योगेंद्र अग्रवाल।


नगर निगम रुड़की
अमित प्रजापति, आशीष त्यागी, धर्मवीर शर्मा, वर्णिका चौधरी, डॉ. आशुतोष सिंह, सतीश शर्मा, जितेंद्र नेगी, अनुज कुमार। 

नगर निगम ऋषिकेश
प्रमोद शर्मा, कमला गुनसोला, कमलेश जैन, अनिला प्रधान, प्रदीप कोहली, ऋषिकांत गुप्ता, संजीव पाल, राजू नरसिमा ।

नगर निगम काशीपुर
तेज बहादुर, मंजू यादव, पुष्कर बिष्ट, तेजवीर चौहान, रिति नागर, पंकज काम्बोज, सुशील शर्मा, अजय कुमार ।

नगर निगम कोटद्वार
पंकज भाटिया, परशुराम, मालती बिष्ट, आशा डबराल, सुभाष कोस्टवाल, गजेंद्र मोहन धस्माना, मंजुल डबराल, नंद किशोर कुकरेती ।

नगर निगम रुद्रपुर
धीरेश गुप्ता, सुनील यादव, शलनी बोरा, मयंक कक्कड़, महावीर कश्यप, अजय मौर्या, राजकुमार कोली, बल्लवी विश्वास ।

पहले चरण में सरकार ने नगर निकायों में सदस्यों को नामित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। कुछ नगर निकायों में सदस्यों को नामित किया जाना है। इसके लिए दूसरे चरण में नामित सदस्यों की सूची जारी की जाएगी।
- मदन कौशिक, शहरी विकास मंत्री  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed