{"_id":"5f0586398ebc3e432e60a5d9","slug":"uttarakhan-news-now-mla-rajkumar-thukral-hurt-by-bureaucratic-attitude","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नौकरशाही को लेकर विधायक ठुकराल का छलका दर्द , बोले- कुछ अधिकारी हो चुके हैं पथभ्रष्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नौकरशाही को लेकर विधायक ठुकराल का छलका दर्द , बोले- कुछ अधिकारी हो चुके हैं पथभ्रष्ट
Wed, 08 Jul 2020 02:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 08 Jul 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
विधायक राजकुमार ठुकराल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक राजकुमार ठुकराल ने नौकरशाही को लेकर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के बयान का समर्थन करते हुए अपनी पीड़ा जाहिर की है। विधायक ने जारी बयान में कहा है कि कुछ अधिकारी पथभ्रष्ट हो चुके हैं। वे खुद को सर्वेसर्वा मानने लगे हैं। ये अधिकारी प्रदेश सरकार की व्यापक जनहित की नीतियों से इतर कार्य करते हैं। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ प्रदेश सरकार को कड़ा रुख अपनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विधायक ठुकराल ने कहा कि बाजपुर के किसानों की 5838 एकड़ जमीन के मामले को जानबूझकर उलझाकर प्रदेश सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वे इस मामले में बाजपुर के किसानों के साथ खड़े हैं और जनता की एक इंच जमीन भी छीनने नहीं दी जाएगी। कहा कि ऐसे अधिकारियों को चिह्नित कर उनकी संपूर्ण कार्यप्रणाली की जांच कराने की जरूरत है।
विज्ञापन
कहा कि कोरोना काल में जहां सैकड़ों अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए दिनरात सरकार एवं आम जनमानस का सहयोग करने में जुटे हैं वहीं कुछ अधिकारी हिटलरशाही और कुछ सिंडिकेट को फायदा पहुंचाने के लिए अपने कर्तव्यों को भूल चुके हैं। ये अधिकारी जनप्रतिनिधियों तक को कुछ नहीं समझते है। चेताया कि आने वाले विधानसभा सत्र में ऐसे कुछ अधिकारियों को जवाब देना पड़ सकता है।
विज्ञापन