फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhad cabinet meeting Excise Policy 2019-20 Approved

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 17 बिंदुओं पर हुई चर्चा, आबकारी नीति 2019-20 को मिली मंजूरी

Wed, 06 Feb 2019 03:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Feb 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
uttarakhad cabinet meeting Excise Policy 2019-20 Approved
Trivendra Singh Rawat

बुधवार को हुई केबिनेट की बैठक में मंजूर हुई नई आबकारी नीति में 3100 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस नीति में शराब ठेकों के आवंटन में बीस प्रतिशत बढ़ोत्तरी का प्रावधान किया गया है। राजस्व बढ़ाने से शराब की कीमतें कितनी बढ़ेंगी, इस पर स्थिति एक-दो दिन बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। 

विज्ञापन


नई आबकारी नीति को दूसरी बार केबिनेट की बैठक में रखा गया, जिस पर चर्चा के बाद उसे हरी झंडी दे दी गई। पिछले शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक से आबकारी नीति को कुछ संशोधन के प्रस्ताव के साथ वापस कर दिया गया था। नई आबकारी नीति में राजस्व में बीस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। चालू वित्तीय वर्ष में 2650 करोड़ के राजस्व वसूलने का लक्ष्य था, जिसे अगले वित्तीय में बढ़ाकर 3100 करोड़ रुपये किया गया है। नई नीति में तीन बदलाव करने की बात सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


पहला तो राजस्व में बीस प्रतिशत की बढ़ोत्तरी, दूसरा राजस्व लक्ष्य पूरा करने वालाें का लाइसेंस नवीनीकरण व तीसरा लाइसेंस का नवीनीकरण कराने वालाें को बाकी बचे शराब के कोटे को अगले वित्तीय वर्ष में शामिल करने की छूट दी जाएगी। लाइसेंस शुल्क अथवा स्टांप ड्यूटी बढ़ी है या नहीं है, यह स्थिति अभी साफ नहीं हो पाई है। राजस्व बढ़ने के साथ शराब की कीमतें बढ़ेगी या नहीं, इस पर अभी कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है। हालांकि प्रदेश के आबकारी मंत्री प्रकाश पंत का कहना है कि कैबिनेट ने बीस प्रतिशत राजस्व में वृद्धि के साथ नई आबकारी नीति को मंजूरी दी है। शराब की कीमतों को लेकर फैसला बाद में किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट के फैसले

- पिछड़ा वर्ग आयोग का प्रतिवेदन पटल पर रख जाएगा, जो सत्र में आएगा।

- सोसायटी रजिस्ट्रेशन ऑन लाइन होगा।
- आबकारी नीति 2019-20 को मंजूरी मिली।
- पीडब्ल्यूडी के तहत नेशनल हाईवे में होने होने लाइन शॉफ्टिंग यूटिलिटी वर्क का चार्ज 15 % से घटाकर ढाई प्रतिशत किया गया।

- समूह ग की भर्ती में वही मान्य होगा जिसने राज्य में 10वीं और 12वीं मान्यता प्राप्त संस्थान की हो। अप्रवासी राज्यवासियों को भी लाभ मिलेगा।

- विद्युत जल निगम के प्रत्यावेदन को मंजूरी मिली।

- हिमालयी विवि की देहरादून में स्थापना होगी।
- मूल्य वर्धित कर के मामलों को निपटाने के लिए 3 माह का समय दिया गया।
- वार्षिक विवरण अगले 6 माह में लाया जाएगा, व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed