{"_id":"603488038ebc3ee8ec795311","slug":"uttarahand-news-video-of-sexual-assault-accused-beaten-to-a-tree-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधमसिंह नगरः दुष्कर्म के आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, चार पर मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऊधमसिंह नगरः दुष्कर्म के आरोपी को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, चार पर मुकदमा
Tue, 23 Feb 2021 03:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिनेशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिनेशपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 23 Feb 2021 03:40 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेशपुर क्षेत्र में हुई दुष्कर्म की एक घटना के मामले में आरोपी अधेड़ को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर पीटने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि बीती 15 फरवरी को क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने गांव के अधेड़ प्रताप सिंह पर उसकी बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया था। इस मामले में रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कुछ लोग आरोपी को पेड़ से बांधकर पीट रहे थे।
विज्ञापन
दूसरे वीडियो में पुलिस आरोपी को छुड़ाकर ले जाती दिख रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी की पत्नी ने गांव के ही जोगिंदर सिंह, बख्शीश सिंह, दिलबाग सिंह और जगरूप सिंह पर उसके पति को खेत से खींचकर अपने घर ले जाने और पेड़ से बांधकर पीटने के साथ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
341, 506, 323 के तहत केस दर्ज
उसका कहना था कि पति मानसिक रूप से कमजोर है और उसका इलाज बरेली के एक अस्पताल से चल रहा है। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 506, 323 के तहत केस दर्ज कर लिया था।
सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी अच्छे स्वभाव का नहीं है। उसके खिलाफ काफी शिकायतें हैं। दो साल पहले उस पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा था, जिसमें उसे जेल भेजा गया था।
उक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन है और वर्तमान में आरोपी जमानत पर था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने प्रताप सिंह के साथ मारपीट की है, उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।