उत्तराखंडः खाई में गिरी यूटिलिटी, दो लोगों की मौत 17 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के चकराता तहसील में एक यूटिलिटी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए।
रविवार सुबह आठ बजे नगऊ से चली यूटिलिटी यूके07सीए1772 समाल्टा के पास अंनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 2 की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। 4 गंभीर घायलों को हायर सेंटर दून हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
बताया गया कि हादसे के बाद सभी यात्री खाई में छिटक गए। जिन्हें निजी वाहनों द्वारा खाई से निकालकर सहिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से कुछ को फर्स्ट एड देकर घर भेज दिया गया और कुछ का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ट्रक चालक को जेल भेजा
वहीं ऋषिकेश से चंबा की ओर से जा रहे ट्रक चालक ने विपरीत दिशा से आ रही एक कार को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद से लापता चल रहे ट्रक चालक को पुलिस ने भागने बाजार के पास दबोच लिया।
पुलिस ने एल्कोमीटर से उसकी जांच की, जिसमें चालक के शराब पीने की पुष्टी होने पर ट्रक चालक सुरेंद्र सिंह निवासी शाहिद नगर गाजियाबाद को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।