फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Utility accident in Rudraprayag one killed and nine injured

रुद्रप्रयागः यूटिलिटी हुई हादसे का शिकार, एक की मौत और 17 लोग घायल

Mon, 23 Sep 2019 03:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 23 Sep 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
Utility accident in Rudraprayag one killed and nine injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

रुद्रप्रयाग में बसुकेदार-स्यूंर बांगर-विनोवाधार मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यूटीलिटी के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटना की वजह ओवर लोडिंग बताई है।

विज्ञापन


जखोली ब्लाक के स्यूंर गांव के बरसाल तोक से 17 ग्रामीण सोमवार को सरकारी राशन के लिए विनोवाधार आए हुए थे। राशन खरीदने के बाद दोपहर लगभग 12 बजे ये लोग विनोवाधार-स्यूंर मार्ग से यूटीलिटी में सवार होकर अपने घरों के लिए रवाना हुए, लेकिन चौंड मंदिर से आधा किमी आगे वाहन अनियंत्रित होकर स्यूंर गदेरे में जा गिरा।
विज्ञापन


हादसे में रमेश लाल (32) पुत्र रामलाल, निवासी स्यूंर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक बल्लभ सिंह समेत अन्य सवार 16 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर अगस्त्यमुनि थानाध्यक्ष रवींद्र कौशल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में घायल 
मुकेश लाल (27) पुत्र भागरथ लाल, जसदेई (27) पत्नी हर्ष लाल, नीमा देवी (28) पत्नी शिबू लाल, सरस्वती देवी (43) पत्नी रूपचंद लाल, सुरजी देवी (35) पत्नी वीरू लाल, मनोज लाल (32) पुत्र दयालू लाल, गेंदा देवी (50) पत्नी छोटा लाल, महेश लाल (22) पुत्र छोटा लाल, राधा देवी (35) पत्नी राकेश लाल, श्याम लाल (70), दर्शनी देवी (50) पत्नी जितारू लाल, अवतारू लाल (70), दीपक लाल (12) पुत्र सुरेश लाल, सज्जन दास (35) पुत्र बीरमदास, जगमोहन (37) पुत्र मंगल दास, बीरमदास (70)।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed