फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Urban Development Minister Madan Kaushik angry on encroachment

अतिक्रमण पर मंत्री ने ली अधिकारियों की क्लास, बोले 48 घंटे में करें कार्रवाई नहीं तो...

Thu, 08 Jun 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 Jun 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
Urban Development Minister Madan Kaushik angry on encroachment
madan kaushik

बुधवार को शहरी व‌िकास मंत्री मदन कौश‌िक ने शहर का न‌िरीक्षण क‌िया। इस दौरान वे हर दूसरे कदम पर अत‌िक्रमण देख अध‌िकार‌ियों पर फायर हो गए। उन्होंने दो टूक में अध‌िकार‌ियों को 48 घंटे में अत‌िक्रमण का सफाया करने के न‌िर्देश द‌िए। उन्होंने ह‌िदायत दी क‌‌ि काम को गंभीरता से करें नहीं तो सब जानते हैं क‌ि अब क्या होगा। 

विज्ञापन


अब अगर सब ठीक रहा तो ट्रांसपोर्ट नगर नगर निगम में शामिल होगा। मेयर और एमडीडीए अफसरों के साथ औचक निरीक्षण करने पहुंचे शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने इसका प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


मेयर विनोद चमोली ने मौके पर ही सहमति भी दे दी। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गईं हैं। मंत्री ने एमडीडीए अफसरों से कहा कि पहले वे बिजली, पानी सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास करें, इसके बाद क्षेत्र को नगर निगम में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री ने बृहस्पतिवार को मेयर और एमडीडीए उपाध्यक्ष विनय शंकर पांडे के साथ ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने गंदगी और अतिक्रमण पर नाराजगी जताई और 48 घंटे में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। एमडीडीए उपाध्यक्ष से कहा कि वह नए सिरे से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं विकसित कर क्षेत्र को निगम को सौंपें।

दोबारा जांच के द‌िए न‌िर्देश

Urban Development Minister Madan Kaushik angry on encroachment
madan kaushik

स्थानीय व्यापारियों ने मंत्री को बताया कि लोगों ने सड़कों पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिए हैं। मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि कब्जेदार खुद अतिक्रमण हटा लें, नहीं तो अधिकारी 48 घंटे में अतिक्रमण पर कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने क्षेत्र की बदहाल स्थिति पर एमडीडीए अफसरों की जमकर क्लास ली। पूछा कि क्या ट्रांसपोर्ट नगर का विकास करने के बाद अपनी जिम्मेदारी भूल गए। इस बात पर सहमति बनी कि नगर निगम और एमडीडीए की संयुक्त टीम ट्रांसपोर्ट नगर का नए सिरे से निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

इसके आधार पर मेयर की सहमति से रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन से अनुमति के बाद ट्रांसपोर्ट नगर नगर निगम में शामिल होगा। 

ट्रांसपोर्ट नगर को नगर निगम में शामिल करने में कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन एमडीडीए को क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, नाली, खड़ंजा जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित करनी हाेंगी। ट्रांसपोर्ट नगर को नगर निगम में बहुत पहले शामिल कर लिया जाना चाहिए था।
-विनोद चमोली, मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed