फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPSC Civil Services Examination 2019 result: IPS Visakha again got 134th rank after two years

UPSC Civil Services Exam 2019 Result: आईपीएस विशाखा ने दो साल बाद फिर पाई 134वीं रैंक

Wed, 05 Aug 2020 02:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Aug 2020 02:26 AM IST
सार

  • वर्तमान में गुजरात कैडर में बतौर आईपीएस सेवाएं दे रही है दून की बेटी विशाखा डबराल
  • सिविल सेवा परीक्षा 2017 में पाई थी 134वीं रैंक, पिता हैं उत्तराखंड पुलिस में अधिकारी

विज्ञापन
UPSC Civil Services Examination 2019 result: IPS Visakha again got 134th rank after two years
आईपीएस विशाखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून की बेटी विशाखा ने दो साल बाद फिर सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने 2018 में आए सिविल सेवा परीक्षा-2017 के परिणामों में देशभर में 134वीं रैंक पाई थी। वर्तमान में वह गुजरात कैडर की आईपीएस हैं। 

विज्ञापन


सिविल सेवा परीक्षा 2019 में देहरादून के तुनवाला निवासी बीपी डबराल की बेटी विशाखा डबराल ने देशभर में फिर 134वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता बीपी डबराल पुलिस महकमे में अधिकारी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UPSC Civil Services Exam 2019 Result : परीक्षा परिणाम घोषित, उत्तराखंड के शुभम ने हासिल की 43वीं रैंक
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की दूसरी उपलब्धि पर पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। विशाखा की 12वीं तक की पढ़ाई गुरुनानक एकेडमी से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से बीए किया। बीए में उन्होंने इतिहास और अर्थशास्त्र चुना।

वर्ष 2015 में ग्रेजुएशन के बाद विशाखा ने सिविल की तैयारी शुरू की। सेल्फ स्टडी के दम पर वर्ष 2016 में सिविल सेवा परीक्षा दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। विशाखा ने हिम्मत नहीं हारी।

मां ने अफसर बनने के लिए प्रेरित किया

माता रश्मि डबराल और पिता ने हमेशा अफसर बनने के लिए प्रेरित किया। 2017 में नए सिरे से तैयारी कर सिविल सेवा परीक्षा दी। इसका नतीजा 134वीं रैंक के तौर पर सामने आया। विशाखा ने बताया कि लगन और मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।

वह आईपीएस बन गई लेकिन रैंक सुधार के लिए सिविल सेवा परीक्षा-2019 दी। हालांकि इसमें भी उन्होंने 134वीं रैंक हासिल की है। विशाखा का कहना है कि जो युवा इस परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं या फिर एक दो बार असफल हो चुके हैं, वह हिम्मत न हारें।

इसके बजाय अपनी गलतियों को पहचानें और दोबारा तैयारी में जुट जाएं। निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा के लिए रोजाना समाचार पत्र पढ़ने और विषय को समझने की सलाह भी दी। विशाखा ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए जरूरी है कि आप डेडिकेशन के साथ तैयारी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed