फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPSC Civil Services Examination 2019 result: dehradun dav college Student priyanka secure 257 rank by self study

UPSC Civil Services Exam 2019 Result: सेल्फ स्टडी के दम पर डीएवी की प्रियंका ने पाई 257वीं रैंक

Wed, 05 Aug 2020 01:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Aug 2020 01:11 AM IST
सार

  • डीएवी से एलएलबी कर रही है किसान की बेटी प्रियंका

विज्ञापन
UPSC Civil Services Examination 2019 result: dehradun dav college Student priyanka secure 257 rank by self study
प्रियंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में डीएवी पीजी कॉलेज में एलएलबी की छात्रा प्रियंका ने सिविल सेवा परीक्षा में 257वीं रैंक हासिल की है। वह कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने सेल्फ स्टडी के दम पर यह कामयाबी पहले ही प्रयास में हासिल की है।

विज्ञापन


प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने हिंदी माध्यम से तैयार की। प्रियंका एक भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनके पिता दीवान राम किसान हैं और मां विमला देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UPSC Civil Services Exam 2019 Result : परीक्षा परिणाम घोषित, उत्तराखंड के शुभम ने हासिल की 43वीं रैंक
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी स्कूल से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद प्रियंका ने राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद डीएवी में एलएलबी में दाखिला लिया। वर्तमान में वह छठे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही हैं।

मामा से मिली प्रेरणा

प्रियंका को डीएवी के प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना, उनके शिक्षक डॉ. आरके दुबे, डॉ. जगत सिंह चांदपुरी, डॉ. पारुल दीक्षित ने उन्हें फोन कर बधाई दी। प्रियंका ने बताया कि उन्हें सिविल सेवा परीक्षा की प्रेरणा अपने मामा मदन पंचवाल से मिली जो वर्तमान में विकासनगर में जज हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रेजुएशन के बाद से ही उन्होंने ठान लिया था कि सिविल सेवा परीक्षा पास करके आईएएस या आईपीएस बनेंगी। आज इस कामयाबी पर उनके परिवार में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed