{"_id":"661301e42a949847160f1ebb","slug":"uproar-over-parking-of-vehicle-on-road-in-vikas-nagar-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-386785-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर में सड़क पर वाहन खड़ा करने पर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर में सड़क पर वाहन खड़ा करने पर हुआ हंगामा
विज्ञापन
सड़क पर वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। वाहन में सवार लोग स्थानीय व्यापारी से उलझ गए। हाथापाई भी हुई। इसके चलते बाजार में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। व्यापारियों ने बाजार में खड़े बेतरतीब वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रविवार को यूटिलिटी चालक अस्पताल रोड पर वाहन खड़ा कर चला गया। इससे वहां पर जाम लगने लगा। इस बीच ओवरटेक के चक्कर में एक कार यूटिलिटी से टकरा गई। इस पर स्थानीय व्यापारी सरदार खजान सिंह ने यूटिलिटी को हटाने को कहा। वाहन में चालक नहीं था। सवारियां बैठी हुई थीं। सवारियां व्यापारी से उलझ पड़ीं। आरोप है कि उनमें से एक ने व्यापारी से मारपीट की। इस बीच व्यापारी के समर्थन में दूसरे व्यापारी भी एकत्र हो गए। उन्हाेंने भी जवाब में मारपीट करने वाले की पिटाई कर दी। जैसे-तैसे कुछ व्यापारियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। व्यापारी नेता अंकित कंसल ने बताया कि चालक के आने पर विवाद समाप्त हो गया। वह वाहन लेकर चला गया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से शहर में बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि इस संबंध किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।