फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPES-Uttaranchal-University-expelled-rowdy-students

Dehradun News: यूपीईएस और उत्तरांचल यूनिवर्सिटी ने 11 हुड़दंगी छात्रों को निकाला

Sun, 23 Apr 2023 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
UPES-Uttaranchal-University-expelled-rowdy-students
बिधौली क्षेत्र में आए दिन हुड़दंग और मारपीट करने वाले 11 छात्रों को दो विश्वविद्यालयों ने बाहर कर दिया है। पुलिस की रिपोर्ट पर यूपीईएस ने छह और उत्तरांचल यूनिवर्सिटी ने पांच छात्रों को निष्कासित किया है। इनके खिलाफ प्रेमनगर थाने में जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा कई छात्रों के खिलाफ पुलिस ने पिछले दिनों मुचलका और शांतिभंग करने के आरोप में भी कार्रवाई की है।
विज्ञापन




प्रेमनगर के बिधौली क्षेत्र में दर्जनों हॉस्टल हैं। इनमें ज्यादातर उत्तरांचल विवि और यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) समेत अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र रहते हैं। बीते दिनों एक के बाद एक झगड़े और मारपीट की कई घटनाएं हुई थीं। कई बार गोलियों की तड़तड़ाहट से भी इलाका गूंजा। बेखौफ छात्र अपने वाहनों को तेज रफ्तार से दौड़ाते हुए लोगों को आतंकित भी करते हैं। इस साल इन छात्रों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि ऐसे 13 उपद्रवी छात्रों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन




सात छात्रों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई। जबकि, 11 उपद्रवी छात्रों के खिलाफ शांतिभंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई थी। इन सबकी पुलिस ने पिछले दिनों उत्तरांचल विवि और यूपीईएस को रिपोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर यूपीईएस ने पांच उपद्रवी छात्रों को निष्कासित कर दिया है। जबकि, उत्तरांचल विवि ने भी छह उपद्रवी छात्रों को बाहर का रास्ता दिखाया है। एसओ ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अन्य शिक्षण संस्थानों को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
66 वाहनों के खिलाफ हुई कार्रवाई

इस क्षेत्र में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहनों को तेज गति से दौड़ाना छात्रों का शगल बन गया है। ऐसे में बीते कुछ दिनों में 66 छात्रों के वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

--
24 अभिभावकों को भेजे नोटिस
एसओ ने बताया कि उन्होंने शिक्षण संस्थानों को रिपोर्ट भेजने के साथ-साथ अभिभावकों को भी नोटिस भेजे हैं। जिन छात्रों के खिलाफ शांतिभंग और मुचलके की कार्रवाई की गई है, ऐसे 24 छात्रों के अभिभावकों को नोटिस भेजा गया है। इन अभिभावकों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed