{"_id":"5bb863af867a5567f6689b85","slug":"upcl-worker-not-giving-free-services-to-customer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उभोक्ताओं संग खेल कर रहे यूपीसीएल के कर्मचारी, नहीं दे रहे ये मुफ्त सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उभोक्ताओं संग खेल कर रहे यूपीसीएल के कर्मचारी, नहीं दे रहे ये मुफ्त सुविधा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 07 Oct 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीसीएल की ओर से उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन देते समय मुफ्त में मुहैया कराई जाने वाली 40 मीटर केबिल और अन्य सुविधाएं निशुल्क नहीं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
इसके एवज में अधिकारी और कर्मचारी उपभोक्ताओं से वसूली कर रहे हैं। इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए यूपीसीएल प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण और अधिशासी अभियंताओं को कड़ा पत्र लिखा है।
विज्ञापन
इसमें प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि नया कनेक्शन देते समय विभागीय अधिकारी और कर्मचारी केबिल मुफ्त में नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी मौके पर पहुंचने का भी शुल्क ले रहे हैं। यह बेहद गंभीर है। तमाम अभियंतागण सुनिश्चित कराएं कि उपभोक्ताओं को 40 मीटर तार मुफ्त दें।
यदि किसी उपभोक्ता को कनेक्शन देते समय इससे अधिक तार की जरूरत पड़ती है तो उससे नियमानुसार इसकी कीमत ली जाए।
प्रबंध निदेशक का कहना है कि इस संबंध में पहले भी आदेश जारी किए गए थे, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया गया। अब यदि किसी अधिकारी और कर्मचारी की ओर से वसूली की बात सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होना तय है।