फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPCL was robbed in the name of green tax

ग्रीन कर के नाम पर लोगों की जेब पर डाका डाल रहा यूपीसीएल

Wed, 20 Jan 2021 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
UPCL was robbed in the name of green tax
विकासनगर। राहुल प्रियंका गांधी सेना ने उत्तराखंड पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड पर ग्रीन कर के नाम पर लोगों की जेब पर डाका डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सेना के प्रदेश महामंत्री भास्कर चुग ने कहा कि भाजपा सरकार में यूपीसीएल प्रबंधन पूरी तरह से बेलगाम हो गया है। लोगों को मनमर्जी से बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी टैक्स पांच से सात प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए, लेकिन, प्रबंधन लोगों से ग्रीन कर के नाम पर 80 प्रतिशत तक अधिक रकम वसूल रहा है। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि यदि किसी व्यक्ति का बिल 1189 रुपये का है तो उसमें वास्तविक विद्युत मूल्य मात्र 680 रुपये है, जबकि ग्रीन कर के नाम पर इस बिल में 501 रुपये तक की राशि जोड़ दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि यूपीसीएल प्रबंधन ग्रीन कर के नाम पर अवैध वसूली को नहीं रोकता तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर सेना के शहर अध्यक्ष सोम दत्त जाटव, उपाध्यक्ष संदीप कुमार, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष महेंद्र मित्तल, सोनिया जीना, अनीता वर्मा, शाहनवाज मिर्जा और रमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed