फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPCL and PTCUL workers housing allowance Increased before diwali 2019

अच्छी खबर: यूपीसीएल और पिटकुल कर्मियों के आवास भत्ते में बढ़ोतरी, इस महीने से लागू होंगी दरें

Wed, 02 Oct 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Oct 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
UPCL and PTCUL workers housing allowance  Increased before diwali 2019
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) और पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) ने अपने कर्मचारियों के मकान किराया भत्ते की दरों में बढ़ोतरी कर दी है।

विज्ञापन


मकान किराये की संशोधित दरें एक फरवरी 2019 से लागू होंगी। इस संबंध में दोनों निगमों के प्रबंधन ने आदेश जारी कर दिए हैं। दोनों निगमों के प्रबंधन के इस निर्णय का ऊर्जा आफिसर्स सुपरवाइजर्स एंड स्टाफ एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष डीसी गुरुरानी ने स्वागत किया है।
विज्ञापन


यूपीसीएल में आवास किराया भत्ते की दरों में संशोधन का लाभ वहां तैनात करीब 2700 नियमित अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलेगा, जबकि पिटकुल में ऐसे 798 स्थायी अधिकारी व कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीसीएल के महाप्रबंधक केबी चौबे द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, निगम की निदेशक मंडल की बैठक में शासन द्वारा मकान किराया भत्ते को लेकर जारी शासनादेश को अंगीकार कर लिया गया था।

आदेश में कहा गया है कि मकान किराया भत्ता पूरे वर्ष में केवल 12 महीने देय होगा, भले ही किसी संवर्ग के कर्मचारी को वर्ष में एक माह का अतिरिक्त वेतन मिलता हो। पिटकुल की ओर ओर से निदेशक मानव संसाधन आशीष कुमार ने आदेश जारी किए।

आवास किराये भत्ते का लाभ 17 वेतन लेवल के तहत श्रेणी बी, श्रेणी सी और अवर्गीकृत श्रेणी के तहत देय होगा। इसका लाभ वित्त विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुरूप ही किया जाएगा।

समयबद्ध वेतनमान की पूर्व व्यवस्था लागू हो : एसोसिएशन
ऊर्जा आफिसर्स सुपरवाइजर्स एंड स्टाफ एसोसिएशन ने शासन से नौ, पांच व पांच वर्ष के दौरान समयबद्ध वेतनमान की पुरानी व्यवस्था को लागू करने की मांग की। एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष डीसी गुरुरानी ने कहा कि शासन और निगम प्रबंधन को कर्मचारियों के अन्य भत्तों को भी संशोधित करना होगा, ताकि कर्मचारियों में व्याप्त असंतोष को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed