फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Upanal workers announced a great movement on 12th February

Dehradun News: उपनल कर्मियों ने 12 फरवरी को महा आंदोलन का किया एलान

Sat, 03 Feb 2024 02:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Upanal workers announced a great movement on 12th February
कर्मचारी पेज की खबर पहले से आखिरी संस्करण तक मेनबुक के लिए
विज्ञापन

उपनल संयुक्त मोर्चा ने अलग-अलग विभागों में जाकर अपने कर्मचारियों को 12 फरवरी को महा-आंदोलन में आने का आह्वान किया है। मोर्चे के विनय प्रसाद के नेतृत्व में यह कार्य सभी जिलों में जिला अध्यक्ष की ओर से किया गया।


विनय प्रसाद ने शासन प्रशासन और सरकार पर आरोप लगाया कि कर्मचारी कभी भी आंदोलन में नहीं जाना चाहते हैं, लेकिन सरकार की नीतियों पर विवश होकर उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, 11 माह से कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया जा रहा है। निरंतर कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। विगत तीन साल से कर्मचारियों के वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। इससे कर्मचारियों में बहुत आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि इस बार आर पार की लड़ाई होनी चाहिए। इसी क्रम में उपनल संयुक्त मोर्चे के संयोजक विनोद गोदियाल और सह संयोजक नरेश थपलियाल ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विशाल बिरला के साथ 12 फरवरी से आंदोलन एक साथ होकर लड़ने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed