{"_id":"586d5ee84f1c1bb61e158756","slug":"up-uttarakhand-property-division-process-stop-due-to-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड को यूपी से अपना हक पाने के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड को यूपी से अपना हक पाने के लिए करना होगा इंतजार
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 05 Jan 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग की हैं करोड़ों की है संपत्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के साथ ही उत्तर प्रदेश से संपत्ति हस्तांतरण की प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया है। हालांकि इस संबंध में यूपी सिंचाई विभाग ने पहले ही शासनादेश जारी कर दिया है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि अब चुनाव के बाद नई सरकार इसे अमलीजामा पहनाएंगे।
विज्ञापन
रुड़की और हरिद्वार में यूपी सिंचाई विभाग की करोड़ की संपत्तियां हैं। इसमें दो सौ से अधिक आवास और गेस्ट हाउस के साथ सैकड़ों बीघा जमीन शामिल हैं जो उत्तराखंड को हस्तांतरित होनी है।
विज्ञापन
इसके लिए विभागीय स्तर पर सहमति के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने भी संपत्ति हस्तांतरण की मंजूरी दे दी है लेकिन, स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश नहीं मिले हैं। न हस्तांतरण के संबंध में धरातल पर कोई कार्रवाई हो पाई है। अब आचार संहिता लग गई है। जिसकी वजह से संपत्ति के हस्तांतरण के कार्यों पर भी ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन
रुड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित का कहना है कि अभी यूपी से संपत्ति हस्तांतरण के संबंध में कार्रवाई नहीं हो पाई है। चुनाव के बाद ही इस पर अमल किया जाएगा। यूपी सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुनील यादव का कहना है कि अभी शासन से संपत्ति हस्तांतरण के संबंध में दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। अब चुनाव के बाद इस पर कार्रवाई संभव है।