फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UP SI's son murdered by slitting his throat, body hidden under the bed

Dehradun News: यूपी के एसआई के बेटे की गला रेतकर हत्या, शव बेड के नीचे छिपाया

Mon, 11 Sep 2023 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
UP SI's son murdered by slitting his throat, body hidden under the bed
भट्टा गांव स्थित एक होम स्टे में युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने शव को बेड के नीचे छिपा दिया। युवक मूल रूप से रुड़की का रहने वाला था और यहां शनिवार रात को दोस्त व एक युवती के साथ ठहरा था। युवक और युवती रविवार तड़के करीब चार बजे होम स्टे छोड़कर चले गए। इसकी पुष्टि यहां के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में भी हो रही है। पुलिस ने कमरे को सील कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घटना भट्टा गांव स्थित चाय रोटी सेवन नाइट होम स्टे की है। यहां शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दो युवक और एक युवती पहुंचे थे। तीनों को कमरा नंबर-106 दिया गया। तीनों ने रेस्टोरेंट में खाना खाया और कमरे में सोने के लिए चले गए। सुबह के वक्त जब कर्मचारी बाहर निकले तो होम स्टे के बाहर से तीनों की कार गायब थी। इस पर रूम सर्विस स्टाफ ने कमरे में देखा तो वहां पर खून फैला हुआ था। उन्होंने देखा कि खून से लथपथ एक युवक का शव बेड के नीचे छिपाया गया था। इस युवक की पहचान कपिल चौधरी (24) पुत्र सत्या कुमार चौधरी निवासी आदर्श नगर रुड़की के रूप में हुई। कपिल के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर हैं और मेरठ में तैनात हैं।
विज्ञापन




मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया और कपिल के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद वहां के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इनमें कपिल के साथ आने वाले युवक और युवती तड़के करीब चार बजे होम स्टे से बाहर जाते दिख रहे हैं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि कपिल चौधरी के साथ आने वाले युवक और युवती की फोटो को विभिन्न चेक पोस्ट और थाने चौकियों को मुहैया करा दिया गया है। मोबाइल लोकेशन और अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

कपिल के नाम से ही लिया गया था कमरा

पुलिस ने जब होम स्टे के रिकॉर्ड को खंगाला तो पता चला कि यह रूम कपिल के नाम से ही लिया गया था। आगंतुक रजिस्टर में युवक और युवती के नाम का जिक्र नहीं था। जबकि, नियमों के अनुसार साथ आने वाले लोगों के नाम पते के साथ-साथ उनकी आईडी भी ली जाती है। इस पर पुलिस ने होम स्टे संचालक को भी चेतावनी जारी की है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।


----

बार-बार कार से उतर रहा था कपिल

दरअसल, शनिवार सुबह के वक्त होम स्टे में कोई कमरा खाली नहीं था। इस पर उन्होंने कमरा खाली होने का इंतजार किया। कपिल बार-बार कार से उतरकर रेस्टोरेंट की ओर जा रहा था। जबकि, युवक और युवती कार में ही बैठे हुए थे। करीब डेढ़ घंटे बाद जब कमरा खाली होने का पता चला तो कपिल ने कार के पास जाकर दोनों को जानकारी दी। इसके बाद ही दोनों कार से उतरकर होम स्टे के अंदर गए। ऐसे में इसे एक सोची समझी साजिश भी माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed