{"_id":"61e079994287b65dc36cb34d","slug":"up-himachal-pradesh-and-uttarakhand-police-meeting-for-elections-dehradun-news-drn401580480","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए यूपी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए यूपी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस की बैठक
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों की प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए जुटे हिमाचल, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के धर्मावाला में बॉर्डर बैठक की। इस दौरान अपराधियों पर सख्ती बरतने, तस्करी रोकने व चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की घटनाओं को रोकने के लिए साझा रणनीति बनाने पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।
पुलिस अधिकारियों की बैठक में हिमाचल प्रदेश के जनपद सिरमौर व उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के पुलिस अधिकारियों के साथ साझा रणनीति बनाने पर चर्चा हुई। इस दौरान सीमावर्ती जनपदों के असामाजिक तत्वों, अपराधियों पर कार्रवाई, बॉर्डरों से होने वाली अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम, अवैध असलाह की तस्करी, सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित सभी रास्तों पर पैट्रोलिंग व गश्त, अंतरराज्यीय सीमा मे प्रवेश करने वाले वाहनों व यात्रियों की नियमित चेकिंग व चुनाव के समय रोकथाम, राजनीतिक रूप से सक्रिय ऐसे व्यक्ती जो कि चुनवी प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न कर सकते हों जैसे विषयों पर अधिकारियों ने मंथन किया। इस दौरान तीनों राज्यों के अधिकारियों ने अपराधियों की सूची का आदान प्रदान भी किया। बॉर्डर बैठक में देहरादून की पुलिस अधीक्षक अपराध विशाखा अशोक भदाणे, एसपी सिटी सरिता डोभाल, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी सदर नरेंद्र पंत, क्षेत्राधिकारी विकासनगर वीडी उनियाल, क्षेत्राधिकारी बेहट रामकुमार धीमान, विकासनगर के कोतवाल रविंद्र शाह, थाना प्रभारी सहसपुर विनोद राणा, कालसी प्रभारी अशोक राठौड़ समेत जनपद सहारनपुर के कोतवाली बेहट, थाना मिर्जापुर, पुलिस चौकी बिहारीगढ, पुलिस चौकी बादशाहीबाग व हिमाचल प्रदेश की सिरमौर कोतवाली, पांवटा कोतवाली व सरस्वतीनगर पुलिस चौकी के प्रभारी आदि थे।