फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm yogi adityanath father: anand singh bisht critical condition in aiims

योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, उत्तराखंड सीएम ने कहा- उनका चले जाना बेहद दुखद

Mon, 20 Apr 2020 01:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 20 Apr 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath father: anand singh bisht critical condition in aiims
आंनद सिंह बिष्ट - फोटो : File Photo

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का आज सुबह दिल्ली एम्स में निधन हो गया। सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर उन्होंने आखिरी ली। तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें लिवर और किडनी की समस्या थी।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत के मुताबिक यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद बिष्ट के शव को गांव लाया जा रहा है। उनके पार्थिव शरीर के शाम तक गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ के परिजनों ने बताया है कि स्व. आनंद सिंह बिष्ट की अंतिम इच्छा थी कि वह अपने पैतृक गांव में आखिरी सांस लें। इस वहज से पार्थिव शरीर को गांव लाया जा रहा है। अभी अंतिम संस्कार कहां किया जाएगा, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। शाम तक पार्थिव शरीर के पहुंचने की संभावना है। उसके बाद ही इस संबंध में पुष्ट जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने गहरा शोक व्यक्त किया

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने स्व. बिष्ट की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

आनंद सिंह बिष्ट के निधन की खबर सुनकर गहरा दुःख पहुंचा है। उपचार के दौरान जब भी मैं उनसे मिला हमेशा उनके चेहरे की मुस्कान उनके स्वस्थ होने का एहसास दिलाती, लेकिन आज हमारे बीच से उनका यूं चला जाना हम सबके लिए बेहद दुखद है। परमपिता परमेश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था

डॉ. अकरम ने बताया कि आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों में गैंगरीन की समस्या थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई गई। रिपोर्ट के आधार उनका उपचार किया जा रहा था।

रविवार देर रात उनकी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने लगीं, लेकिन एम्स के सूत्रों के मुताबिक बिष्ट की हालत गंभीर बनी हुई थी। योगी आदित्यनाथ के पिता उत्तराखंड में यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे। वे फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से वे अपने गांव में रह रहे थे।

योगी आदित्यनाथ बचपन में ही अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले आए थे।

निधन पर जताया शोक

योगी आदित्यनाथ के आनंद सिंह बिष्ट के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। ईश्वर इस पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे और समस्त पारिवारजनों को इस असह्य दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे... ओम शान्ति।
- रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री

स्पीकर ने निधन पर जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत गंभीर होने से उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। अग्रवाल ने ईश्वर से उनकी आत्मा की  शांति के लिए प्रार्थना की।

अग्रवाल ने शोक संदेश में कहा कि दुखी परिवार एवं क्षेत्रवासियों को ईश्वर इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed