फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UP and Uttarakhand police officers Border Meeting Held for Lok Sabha election in Kotdwar

Border Meeting: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड और यूपी पुलिस अधिकारियों की बैठक, दिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश

Fri, 23 Feb 2024 03:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 23 Feb 2024 03:52 PM IST
सार

Uttarakhand News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने दोनों जनपदों की सीमा पर चुनाव के दौरान नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
UP and Uttarakhand police officers Border Meeting Held for Lok Sabha election in Kotdwar
बॉर्डर मीटिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज शुक्रवार को कोटद्वार में जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद पौड़ी गढ़वाल के अधिकारी व उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने दोनों जनपदों की सीमा पर चुनाव के दौरान नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद पौड़ी गढ़वाल व बिजनौर जनपद से मिलने वाले विभिन्न मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करना सुनिश्चित करें। जिससे सीमाओं पर हो रही आवाजाही की मॉनिटरिंग नियमित रूप से होती रहे। साथ ही उन्होंने दोनों सीमाओं के बीच नियमित चेकिंग अभियान, पेट्रोलिंग बढ़ाने सहित अन्य गतिविधि बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: सहायक लेखाकार के पद पर चयनित 67 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नेअधिकारियों को आपसी  समन्वय स्थापित करते हुए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, चेकिंग अभियान, समय-समय पर बैठक करने सहित अन्य गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की सीमाओं पर कच्ची शराब, ड्रग्स सहित अन्य पर भी नजर बनाए रखें।

 बैठक में अपर जिलाधिकारी पौड़ी ईला गिरी, अपर जिलाधिकारी बिजनौर  विनय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलूनी, उप जिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह सैनी, उप जिलाधिकारी नजीबाबाद राज बहादुर, उप जिलाधिकारी नगीना अवनीश कुमार, सीओ पुलिस नजीबाबाद अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed