{"_id":"634abad55ff68b4fec64dd72","slug":"unnatural-relationship-with-wife-forcibly-made-in-a-state-of-intoxication-husband-arrested-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: पत्नी को हरिद्वार ले गया पति, रात में खूब पी शराब और कई बार बनाए अप्राकृतिक संबंध, विरोध किया तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: पत्नी को हरिद्वार ले गया पति, रात में खूब पी शराब और कई बार बनाए अप्राकृतिक संबंध, विरोध किया तो...
Sat, 15 Oct 2022 07:25 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 15 Oct 2022 07:25 PM IST
सार
नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया आरोपी पति को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति हरिद्वार से वापस पत्नी को दिल्ली ले गया। जहां पहुंचने के बाद महिला ने दिल्ली में पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से पत्नी को हरिद्वार लाकर जबरन नशे की हालत में अप्राकृतिक संबंध बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, एक अप्रैल को एक महिला ने शिकायत देकर बताया था कि उसका पति आठ मार्च को घुमाने के बहाने हरिद्वार लेकर आया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Breaking: हरिद्वार सहित कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, मिला जैश-ए-मोहम्मद के नाम का लेटर
विज्ञापन
यहां दोनों एक होटल में ठहरे थे। रात में पति ने शराब पीने के बाद जबरन कई बार अप्राकृतिक संबंध बनाए। जब इसका विरोध किया तो जमकर पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हरिद्वार से वापस उसे दिल्ली ले गया। जहां पहुंचने के बाद महिला ने दिल्ली में पुलिस को शिकायत दी। दिल्ली पुलिस ने मामला नगर कोतवाली को ट्रांसफर कर दिया। नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया आरोपी को नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन