{"_id":"5fb8949e8ebc3e9be3464191","slug":"unlock-6-0-in-uttarakhand-latest-news-group-c-posts-recruitment-exam-to-be-held-after-eight-months-on-november-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unlock 6.0 in Uttarakhand : 29 नवंबर को आठ माह के बाद होगी समूह ग पदों की भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unlock 6.0 in Uttarakhand : 29 नवंबर को आठ माह के बाद होगी समूह ग पदों की भर्ती परीक्षा
Sat, 21 Nov 2020 10:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड महामारी के कारण आठ माह के बाद समूह ग पदों की भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 29 नवंबर को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में सहायक लेखाकार के 93 पदों के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी। पहली बार परीक्षा केंद्रों पर कांटेक्ट लेंस जांच के लिए हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि कोविड महामारी के कारण फरवरी के बाद भर्ती परीक्षाएं स्थगित की गई थीं। आठ माह के बाद भर्ती परीक्षाएं शुरू की जा रही हैं। 29 नवंबर को सहायक लेखाकार के 93 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए नैनीताल जिले में 14 और देहरादून में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
8327 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले और समाप्त होने बाद सभी कमरों, फर्नीचर को सैनिटाइज करने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा ड्यूूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए मास्क, दस्तानें दिए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रत्येक अभ्यर्थी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। अभ्यर्थियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। जहां पर अभ्यर्थी प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।