फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock-5 in Uttarakhand Latest News Today: heavy rush of tourist in mussoorie and rishikesh

वीकेंड पर पहाड़ों की रानी मसूरी और ऋषिकेश पर्यटकों से गुलजार, नैनीताल में फिर से जुटी सैलानियों की भीड़

Sat, 10 Oct 2020 09:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 10 Oct 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Unlock-5 in Uttarakhand Latest News Today: heavy rush of tourist in mussoorie and rishikesh
- फोटो : amar ujala

पहाड़ों की रानी मसूरी में शनिवार को पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। मसूरी के मुख्य चौक पर वाहनों का जाम लगा रहा, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस दिनभर जाम खुलवाने में लगी रही।

विज्ञापन


मसूरी में वीकेंड पर दिल्ली एनसीआर और पंजाब के पर्यटक उमड़े। शनिवार सुबह से ही पर्यटकों को मसूरी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी था। मसूरी होटल एसोसिएशन के महासचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि शनिवार को मसूरी के 80 प्रतिशत होटलों की बुकिंग हुई।
विज्ञापन


कहा कि उम्मीद है कि देर रात तक मसूरी फुल हो जाएगी। लगातार बढ़ रहे पर्यटन व्यापार से मसूरी के होटल, रेस्टोरेंट के साथ रोज काम करने वाले लोगों के चेहरे खिल गए हैं। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण से प्रभावित पर्यटन अब पटरी पर लौटने लगा है। अभी भी होटलों में स्टाफ की कमी होने की वजह से थोड़ी परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी के आसपास के पर्यटन स्थल कैंपटी और धनौल्टी में भी पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई। मसूरी कोतवाल देवेंद्र पाल ने कहा कि शनिवार देर शाम को पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से मुख्य चौराहों पर जाम की स्थिति बनी, परंतु पुलिस ने व्यवस्थाएं ठीक कर लीं।
 

सहस्त्रधारा और गुच्चूपानी पर्यटकों से रहे गुलजार

कोरोना संक्रमण काल में अनलॉक होने से लगातार दूसरे वीकेंड पर देहरादून के सहस्त्रधारा और गुच्चूपानी पर्यटकों से गुलजार नजर आए। दिल्ली, उतर प्रदेश और हरियाणा से आए पर्यटक पिकनिक स्पॉट पर धमाल और मस्ती करते दिखाई दिए। 

पर्यटकों का कहना है कि कोरोना संक्रमण काल में तनाव से मुक्त होने के लिए पर्यटन स्थलों का दौरा करना जरूरी है, लेकिन कोरोना से बचाव के साधनों को छोड़ना ठीक नहीं है। शनिवार को देहरादून शहर के गुच्चूपानी और सहस्त्रधारा मुख्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ रही। दोनों ही पर्यटन स्थलों पर पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते नजर आए।

पर्यटकों ने कहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण तनाव महसूस कर रहे थे, लेकिन यहां आकर खुद को तरोताजा महसूस कर रहे हैं। यहां की हसीन वादियां और मौसम आनंदित करने वाला है। कहा कि लोग पर्यटन स्थलों पर जरूर आएं, लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय भी जरूर करें।

वहीं, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान ने बताया कि पर्यटन स्थलों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। शास-प्रशासन के निर्देशानुसार पर्यटकों को आवाजाही के लिए अनुमति दी गई है।

रायवाला से नेपालीफार्म तक जाम ने बढ़ाई मुश्किल

वीकेंड पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की अचानक बढ़ी तादाद के साथ ट्रक खराब होने और जगह-जगह हाईवे निर्माण कार्य के चलते रायवाला से नेपालीफार्म तिराहे तक वाहनों को दिनभर रेंगकर चलना पड़ा। हाईवे पर यातायात को सुचारू करने में रायवाला पुलिस को दिनभर जमकर पसीना बहाना पड़ा।  

लॉकडाउन के बाद से मिली छूट से शनिवार को वीकेंड पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की भारी संख्या ने जहां हाईवे पर अचानक दबाव बना दिया। वहीं हाइवे पर एक ट्रक के खराब होने और हाईवे निर्माण कार्य के चलते यातायात कुछ देर तक बाधित हुआ।

हाईवे जाम होने के चलते नेपार्ली फार्म तिराहे से लेकर रायवाला बाजार तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे दिनभर हाईवे पर ट्रैफिक रेंग-रेंग कर ही चलाता दिखा। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह चौहान ने बताया कि ट्रक के अचानक खराब होने से कुछ देर के लिये यातायात बाधित हुआ था जिसे सुचारू करा दिया। गया किंतु बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की अधिक संख्या के चलते हाईवे पर भारी दबाव रहा।

वीकेंड पर तीर्थनगरी ऋषिकेश में भी पर्यटकों की भीड़ बढ़ी है। शहर के अधिकतर होटलों में एक बार फिर से पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से व्यापारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। शहर में भीड़ बढ़ने से मुनिकीरेती तपोवन क्षेत्र में जाम भी लग रहा है।

इधर, राफ्टिंग के शौकीन भी बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं। शहर में भीड़ की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है, जगह-जगह बैरियर पर पुलिस का कड़ा पहरा है। राम झूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में भी बहुत समय के बाद पर्यटकों की चहल कदमी बड़ी है। इससे सात माह से खाली बैठे छोटे बड़े व्यापारियों के चेहरे पर भी खुशी की मुस्कान है।

नैनीताल में सैलानियों से बढ़ी रौनक

वीकेंड पर नैनीताल में फिर से सैलानियों की भीड़ जुटी। शनिवार को पर्यटकों ने नैनीझील में बोटिंग का आनंद लिया। वहीं मॉल रोड, नैना देवी मंदिर, तिब्बती मार्केट, पंत पार्क, बैंड हाउस और तल्लीताल सेल्फी प्वाइंट में पर्यटकों की भीड़ रही। 

प्रशासन ने भले ही नैनीताल के प्रवेश द्वारों में नो मास्क नो इंट्री के बोर्ड लगाए हैं मगर शनिवार को कई सैलानियों ने बिना मास्क के नगर में प्रवेश किया और बिना मास्क के पर्यटक स्थलों को देखा। इसके बाद भी किसी ने इन सैलानियों को मास्क लगाने के लिए नहीं कहा। 

नगर में शनिवार को दिनभर धूप खिली। इससे मौसम खुशनुमा बना रहा। हालांकि देर शाम कोहरा छाने लगा था। जीआईसी के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed