फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock 5.0 in Uttarakhand : Now electronic market is also increasing

Unlock 5.0 in Uttarakhand : कोरोना महामारी से मंदा पड़ गया था, अब इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी बढ़ने लगी रौनक

Wed, 14 Oct 2020 04:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 14 Oct 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Unlock 5.0 in Uttarakhand : Now electronic market is also increasing
इलेक्ट्रॉनिक बाजार - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी का असर अन्य बाजरों की तरह इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर भी पड़ा, लेकिन अनलॉक के बाद धीरे-धीरे यह बाजार फिर से गुलजार होने लगा है। इलेक्ट्रॉनिक बाजार गर्मियों में ज्यादा गुलजार रहता है, लेकिन शादी, त्योहार होने के कारण यहां भी रौनक लौटने लगी है। गिफ्ट आइटम, मोबाइल आदि की खरीददारी के लिए लोग निकलने लगे हैं।

विज्ञापन


हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि पिछले वर्ष के मुकाबले अभी भी 30 से 40 फीसदी कारोबार कम हो रहा है। आगामी समय में इसके बढ़ने की उम्मीद है। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट  में गर्मियों में फ्रीज, कूलर, एसी, पंखेे आदि सामानों की ज्यादा बिक्री होती है।
विज्ञापन


कोरोना के कारण गर्मियों में इलेक्ट्रॉनिक बाजार सूना रहा, लेकिन अनलॉक के बाद इस बाजार में भी रौनक लौटने लगी। नवरात्र, दीपावली, धनतेरस, भैय्या दूज आदि त्यौहार हैं, जिसमें गिफ्ट आइटम और सजावटी समानों की ज्यादा बिक्री होती है। व्यापारियों के अनुसार बाजार अभी तक थमा है, लेकिन 17 अक्तूबर के बाद इसके और गुलजार होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग अभी भी मार्केट आने से झिझक रहे हैं। फिर भी इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में धीरे-धीरे रौनक लौटनी शुरू हो गई है। हालांकि पिछले वर्ष के मुकाबले अभी भी 25 से 30 फीसदी कारोबार कम है। अब शादियों और त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में अब कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। - बलजेन्दर सिंह, गैलोट इलेक्ट्रॉनिक 

मार्केट अभी भी फीका है। कई ऑफर दे रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। ज्यादातर कारोबार गर्मियों में होता है, जब फ्रीज, एसी, कूलर, पंखे आदि बिकते हैं। अब शादियां और त्योहारी सीजन है, लेकिन ग्राहकों के रुख से नहीं लगता कि ज्यादा बिक्री हो पाएगी। - धन सिंह बिष्ट, डीडी इलेक्ट्रोनिक्स 


अनलॉक के बाद जब बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हुई तो मोबाइल आदि की बिक्री बढ़ गई थी, लेकिन अब फिर से मार्केट मंदा चल रहा है। शादियां और त्यौहारी सीजन शुरू होने से उम्मीद है कि मार्केट में उछाल आएगा। - सन्नी कुमार, मोबाइल विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed