फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   unlock 5.0 in uttarakhand : customer Increase in stores due to starting weddings and festive season

अब टूटने लगा सराफा बाजार का सन्नाटा, शादियां और त्योहारी सीजन शुरू होने से दुकानों पर बढ़ी रौनक  

Sat, 10 Oct 2020 01:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 10 Oct 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
unlock 5.0 in uttarakhand : customer Increase in stores due to starting weddings and festive season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

बाजार खुलने के बाद अब सराफा मार्केट का सन्नाटा भी टूटने लगा है। शादियां और त्योहारी सीजन शुरू होने के कारण ज्वेलरी की बुकिंग तो बढ़ी ही है, लोग खरीददारी भी करने लगे हैं। नवरात्र के बाद दीपावली, भैय्यादूज जैसे त्योहार हैं। ऐसे में व्यवसायी सराफा कारोबार में और उछाल आने की उम्मीद लगा रहे हैं। हालांकि, सोने की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी से खरीददारी में कमी की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


कोरोना का सराफा बाजार पर भी बड़ा असर पड़ा है। इसकी प्रमुख वजह लोगों के पास पैसा नहीं होना बताया जा रहा है। संकट के समय में कई लोगों ने तो अपना सोना बेचा भी, लेकिन अब बाजारों में रौनक बढ़ने लगी। अब त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और कुछ समय बाद शादियां भी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


शादियों के लिए ज्वेलरी की बुकिंग हो रही है। सोने का भाव बढ़ता जा रहा है। सराफा कारोबारियों के अनुसार नवरात्र के बाद दीपावली, भैय्यादूज जैसे त्योहारों में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं कारोबारी 

कोरोना ने सराफा कारोबार को काफी झटका दिया है। अब व्यवसाय पटरी पर लौटने लगा है, हालांकि पहले जैसा माहौल नहीं है, लेकिन अब ग्राहक बाजार में आने लगे हैं। शादियों के साथ त्योहारों के लिए बुकिंग शुरू होने लगी है।
- सुनील मैसोन, अध्यक्ष सराफा मंडल 

बाजार पूरी तरह से खुलने के बाद अब सराफा कारोबार भी पटरी पर आ रहा है। वर्तमान में लगभग 60 से 70 प्रतिशत कारोबार हो रहा है। शादियों के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। अब त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, जिससे अब बाजार में रौनक और बढ़ेगी। 
- देवेंद्र ढल्ला, मीडिया प्रभारी सराफा मंडल

त्योहार शुरू होने से सराफा कारोबारियों को काफी उम्मीद है। त्योहारों में ग्राहक और अधिक बाजारों का रुख करेंगे। हालांकि, सोने के लगातार भाव बढ़ने से थोड़ा फर्क भी पड़ सकता है, लेकिन उम्मीद है कि लोग खरीददारी करेंगे। 
- संतोष माने, सराफा कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed