फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock 5.0 in Uttarakhand: Car market starts catching pace, waiting on many cars continues

Unlock 5.0 in Uttarakhand : रफ्तार पकड़ने लगा कार बाजार, कई कारों पर वेटिंग जारी

Mon, 12 Oct 2020 05:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 12 Oct 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Unlock 5.0 in Uttarakhand: Car market starts catching pace, waiting on many cars continues
प्रतीकात्मक तस्वीर

अनलॉक में अब दून का कार बाजार भी रफ्तार पकड़ने लगा है। फेस्टिवल सीजन शुरू होने वाला है, इससे अब और अच्छे की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर अब कंपनियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। वर्तमान में कई कंपनियों के प्रचलित मॉडल पर एक से तीन महीने की वेटिंग भी देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद पूरे देश में लॉकडाउन लगने के बाद कार इंडस्ट्री की हालत भी खस्ता हो गई थी। कुछ महीने ऐसे भी बीते जिनमें किसी भी कंपनी ने एक भी कार नहीं बेची। ऐसे में इस इंडस्ट्री को राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने भी तमाम प्रयास किए। अब अनलॉक होने के बाद कार बाजार रफ्तार पकड़ने लगा है। इससे देहरादून के कार बाजार को भी खासी उम्मीद हैं।
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (फाडा) के उत्तराखंड चैप्टर के अध्यक्ष हरीश सूरी ने बताया कि देहरादून जिले की कार इंडस्ट्री प्रदेश में सबसे अच्छी है। यहां आम दिनों में लगभग 2000 कारें प्रत्येक माह बेची जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन में सभी की हालत खस्ता हो गई थी। जुलाई माह से कार बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला था। मगर, यह पिछले सालों से बेहद कम था। अगस्त में अन्य सालों की तरह उसी हिसाब से रिस्पांस देखने को मिला। सितंबर में बाजार को जो उम्मीद थी उस हिसाब से बिक्री नहीं हो सकी है, लेकिन अब अक्तूबर और नवंबर में उम्मीद है कि बाजार पिछले साल की तरह ही रहेगा। 

कई कंपनियों के मॉडल पर वेटिंग लंबी 

कारों की मांग का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कई कंपनियों के मॉडलों पर वेटिंग जारी है। ह्युंडई के दो मॉडल न्यू क्रेटा और वेन्यू पर भी एक से तीन माह तक की वेटिंग है। वेन्यू के कुछ वैरियंट लॉन्चिंग के बाद से ही वेटिंग पर मिल रहे हैं। जबकि, न्यू क्रेटा के वैरियंट भी तीन महीने की वेटिंग पर हैं। 

किया की सेल्टॉस और सोनेट पर एक माह की वेटिंग 

लॉन्च के बाद से ही एसयूवी मार्केट में साउट कोरियन कंपनी मिड साइज एसयूवी में नंबर वन हो गई थी। अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के मॉडलों को पछाड़कर कंपनी की सेल्टॉस ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया था। इसने सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी क्रेटा को भी बेहद पीछे छोड़ दिया था।

वर्तमान समय में भी सेल्टॉस के कुछ वैरियंट पर चार सप्ताह तक की वेटिंग है। साथ ही हाल में लॉन्च की गई सब फोर मीटर किया सोनेट ने भी बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी की इस कार पर भी चार सप्ताह तक की वेटिंग है। वर्तमान समय में शहर के एकमात्र डीलर शुभ किया के पास इस कार की 400 से ज्यादा बुकिंग हैं। 

फेस्टिवल सीजन देरी से होगा शुरू 

पिछले साल फेस्टिवल सीजन सितंबर से ही शुरू हो गया था। ऐसे में अगर पिछले साल के आंकड़ों को देखें तो सितंबर में कार शोरूम में इतने ग्राहक नहीं आए जितने कि पिछले साल थे। ऐसे में उन्हें कुछ हद तक मायूसी जरूर हाथ लगी थी, लेकिन पिछले साल के सितंबर के जैसा रिस्पांस अब अक्तूबर में देखने को मिल सकता है। फाडा के चेयरमैन हरीश सूरी ने बताया कि अक्तूबर और नवंबर में पिछले साल जैसे फिगर ही डीलरों को मिल सकते हैं। 

मारूति को भी बड़ी उम्मीदें 

डीडी मोटर्स एरिना के जीएम अंकित गोयल ने बताया कि मारुति की गाड़ियों की डिमांड बहुत ज्यादा है। आमतौर पर जहां रोजाना 14 से 15 लोग गाड़ियों के संबंध में पूछताछ के लिए आते हैं, वहीं इन दिनों इनकी संख्या बढ़कर 30 से 35 तक हो गई है। नवरात्र तक रोजाना 50 से ज्यादा लोग पूछताछ के लिए आ सकते हैं।

इन दिनों रोजाना 15 से 20 गाड़ियों की बुकिंग हो रही है। बताया कि नवरात्र में 150 से ज्यादा गाड़ियों को बेचने का टारगेट रखा गया है। कई गाड़ियों पर अच्छे ऑफर भी चल रहे हैं। ऑल्टो और स्विफ्ट की डिमांड सबसे ज्यादा है। उन्होंने बताया कि बहुत से लोग नवरात्रि के पहले दिन के लिए अभी से गाड़ी बुक करा रहे हैं।

ह्युंडई को इस साल भी अच्छी उम्मीदें हैं। फेस्टिवल सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए वेटिंग भी हैं और सभी मॉडल के लिए बुकिंग भी। कंपनी की ओर से दिए जा रहे तमाम ऑफर भी लोगों को लुभा रहे हैं।

 - सिद्धार्थ असरानी, मैनेजर बीएम ह्युंडई 

किया की सेल्टॉस ने आते ही धमाल मचाया था। इसी तरह अब सोनेट को भी रिस्पांस मिल रहा है। वर्तमान में हमारे पास 400 से ज्यादा बुकिंग हैं। इस समय करीब चार सप्ताह की वेटिंग है। उम्मीद है कि किया फेस्टिवल सीजन में हमेशा की तरह बेहतर ही करेगी।
- अतुल लापर, सेल्स मैनेजर शुभ किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed