फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock 5.0 Guidelines in Uttarakhand News: Mussoorie Express and these trains run from today

Unlock 5.0 in Uttarakhand : काठगोदाम पहुंची शताब्दी, आज से होगा मसूरी एक्सप्रेस का संचालन

Tue, 20 Oct 2020 11:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 20 Oct 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Unlock 5.0 Guidelines in Uttarakhand News: Mussoorie Express and these trains run from today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

देहरादून से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली मसूरी एक्सप्रेस का संचालन आज से शुरू किया जा रहा है। लॉकडाउन के बाद से बंद शताब्दी एक्सप्रेस आज हल्द्वानी के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंची।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेन के संचालन को अनुमति दिए जाने के बाद सात माह बाद फिर से मसूरी एक्सप्रेस रेलगाड़ी का संचालन किया जा रहा है। मसूरी एक्सप्रेस के दोबारा संचालित किए जाने के बाद देहरादून से हरिद्वार, लक्सर, नजीबाबाद, बिजनौर, गजरौला, हापुड़, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि ट्रेन के संचालन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मसूरी एक्सप्रेस मंगलवार को पुरानी दिल्ली से रवाना होगी जो बुधवार सुबह 8:25 बजे देहरादून पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि फिलहाल कोरोना संकट के बीच रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून-नई दिल्ली, देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी ट्रेनों के अलावा देहरादून- नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के संचालन की अनुमति गई है।  

काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंची शताब्दी एक्सप्रेस

लॉकडाउन के बाद से बंद शताब्दी एक्सप्रेस आज हल्द्वानी के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंची। शताब्दी 57 यात्रियों को लेकर हल्द्वानी पहुंची। रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस (05055/05056) का संचालन मंगलवार (आज) से प्रारंभ होगा। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को खासी सुविधा होगी।

प्रदेश में मार्च में लॉकडाउन के साथ ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। बाद में काठगोदाम रेलवे स्टेशन से नैनी-दून जन शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन प्रारंभ किया गया। अब अनलॉक में काठगोदाम से नई दिल्ली के लिए शताब्दी के संचालन को हरी झंडी दे दी गई।

यह ट्रेन अगले आदेश तक नियमित तौर पर संचालित होगी। इसी तरह रामनगर रेलवे स्टेशन से रामनगर-आगरा फोर्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी। इससे पूर्व रामनगर से रामनगर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन का संचालन प्रारंभ हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed