{"_id":"5f02e39b8ebc3ea072037237","slug":"unlock-2-in-uttarakhand-doon-zoo-to-open-soon-sop-to-be-built","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unlock-2 in Uttarakhand : जल्द खुलेगा दून चिड़ियाघर, बन रही एसओपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unlock-2 in Uttarakhand : जल्द खुलेगा दून चिड़ियाघर, बन रही एसओपी
Mon, 06 Jul 2020 02:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 06 Jul 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
dehradun zoo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून चिड़ियाघर में दुर्लभ प्रजाति के वन्यजीवों, पक्षियों और सांपों के दीदार जल्द होंगे। मालसी डियर पार्क प्रशासन ने दून चिड़ियाघर खोलने को लेकर जिला प्रशासन से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
पार्क निदेशक पीके पात्रो की ओर से इस संबंध में जिला अधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव को पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है। दूसरी ओर दून चिड़ियाघर खोलने को लेकर पार्क प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
बता दें, कोरोना संकट के चलते दून चिड़ियाघर पिछले 22 मार्च से ही पर्यटकों के लिए बंद है। ऐसे में जहां पर्यटक चिड़ियाघर के वन्यजीवों व पक्षियों का दीदार नहीं कर पा रहे हैं, वहीं पर्यटकों की आवाजाही प्रतिबंधित होने की वजह से आमदनी ठप होने से पार्क प्रशासन को भी प्रतिदिन लाखों रुपये की चपत लग रही है।
विज्ञापन
अब जबकि कोरोना संकट को लेकर स्तिथियां तेजी से सामान्य हो रही हैं और केंद्र और राज्य सरकार की ओर से तमाम चीजों को खोलने के आदेश जारी किए जा रहे हैं, तो ऐसे में पार्क प्रशासन ने भी दून चिड़ियाघर खोलने को लेकर अनुमति मांगी है।
पार्क निदेशक पात्रो का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से अनुमति मिलने के साथ ही दून चिड़ियाघर को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। चिड़ियाघर खोलने को लेकर प्रशासन एसओपी भी तैयार कर रहा है।