{"_id":"5ed71db3b6bf8f4e706f1177","slug":"unlock-1-in-uttarakhand-shops-will-open-in-dehradun-from-7-am-to-7-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"असमंजस खत्म : देहरादून में सुबह सात से शाम सात बजे तक ही खुलेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असमंजस खत्म : देहरादून में सुबह सात से शाम सात बजे तक ही खुलेंगी दुकानें
Wed, 03 Jun 2020 09:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानों को खोलने को लेकर व्यापारियों के बीच बना असमंजस बैठक के बाद खत्म हो गया। व्यापारी सुबह सात से शाम सात बजे तक ही दुकानें खोलने पर सहमत हो गए हैं। बैठक में दून के विभिन्न बाजारों के करीब 200 व्यापारियों ने भाग लिया। दरअसल, दून के व्यापारियों में दुकानें खोलने को लेकर असमंजस की स्थिति थी।
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दून उद्योग व्यापार मंडल पूर्व की भांति सुबह सात से शाम सात बजे बाजार खोलने पर अड़ा था। इस संबंध में व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन भी भेजा था। वहीं दून वैली महानगर व्यापार मंडल इसके विरोध में था। लिहाजा व्यापारियों में असमंजस की स्थिति हो गई। इसको लेकर दून उद्योग व्यापार मंडल ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
इसमें दून के लगभग सभी बाजारों के अध्यक्ष और महामंत्री सहित करीब 200 व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में बाजार जिला प्रशासन के निर्णय के अनुरूप सुबह सात से शाम सात बजे तक खोलने पर सहमति बनी। व्यापार मंडल के संरक्षण अनिल गोयल ने कहा कि व्यापारी सरकार के निर्णय के साथ है। अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि दुकानें प्रशासन के निर्णय के अनुसार की खोली जाएंगी।
विज्ञापन
कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि व्यापार और सरकार एक दूसरे के पूरक हैं। महामंत्री सुुनील मैसोन ने कहा कि कहा कि दून उद्योग व्यापार मंडल से संबंधित सभी इकाईयां अपने बाजार परिस्थितियों के अनुसार खोलने के लिए निर्णय ले सकते हैं। बैठक में प्रवीण जैन, डीडी अरोड़ा, अनिरुद्ध प्रकाश, राजीव पुंज, दीपक गुप्ता, आनंद, अजय गोयल आदि मौजूद रहे।