फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unknown sued for firing a pistol in the air during the procession

विजयी जुलूस में हवा में पिस्तौल लहराने पर अज्ञात पर मुकदमा

Fri, 08 Nov 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Unknown sued for firing a pistol in the air during the procession
चकराता ब्लॉक में कांग्रेस प्रत्याशियों के विजयी जुलूस में पिस्तौल लहराए जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते बुधवार को ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस समर्थक मुख्य बाजार में विजयी जुलूस निकाल रहे थे। इस दौरान एक युवक जेब से पिस्तौल निकालकर हवा में लहरने लगा। किसी ने उक्त युवक की फोटो खींच उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद तेजी से यह फोटो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद पुलिस और खुफिया विभाग के कान खड़े हो गए। जिसके बाद से ही अभिसूचना इकाई और थाना पुलिस ने वायरल हो रहे फोटो और उसमें दिखाई दे रहे युवक के संबंध में जरूरी जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि फोटो में जो युवक पिस्तौल लहरा रहा है हाल ही में वह चकराता क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत से जनप्रतिनिधि के रूप में चुन कर आया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल की गई फोटो को वीडियो से स्क्रीन शॉट के रूप में लिया गया है। ऐसे में पुलिस स्क्रीन शॉट में दिखाई दे रहे नंबर के बारे में भी पड़ताल कर रही है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि हवा में जो पिस्तौल लहराया जा रहा था वह असली है या नकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनूप नयाल ने बताया कि आचार संहिता के दौरान सार्वजनिक जगह पर अस्त्र और शस्त्र लहराना पूर्ण रूप से गैर कानूनी है। जल्द ही मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed