फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   union minister uma bharti Arrives harshil for navratri puja

नवरात्र में मां की पूजा के लिए यहां पहुंचीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती, आठ दिन तक करेंगी साधना

Sun, 18 Mar 2018 08:13 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sun, 18 Mar 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
union minister uma bharti Arrives harshil for navratri puja
उमा भारती

साधना के लिए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने इस जगह का रुख किया है। वे आठ दिन के दौरे पर रविवार को उत्तरकाशी पहुंच गई हैं। वह अपने इस निजी दौरे में हर्षिल स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में चैत्र नवरात्र की पूजा-अर्चना करेंगी।

विज्ञापन


जिला प्रशासन उमा भारती के दौरे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होने की बात कह रहा है। उमा भारती ने भी मीडिया से दूरी बनायी हुई है। रविवार शाम करीब छह बजे वे उत्तरकाशी पहुंची और यहां बिना रुके हर्षिल के लिए प्रस्थान कर गईं।
विज्ञापन


हर्षिल स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के महंत डा. नागेंद्र सिंह ने बताया कि आठ दिन तक मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम है। वे गंगा भागीरथी एवं जालंधरी नदी के संगम पर मौजूद हरि शिला पर भी नियमित ध्यान एवं पूजा-अर्चना करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

union minister uma bharti Arrives harshil for navratri puja
केंद्रीय मंत्री उमा भारती - फोटो : amar ujala

इसके अलावा उनका मुखबा मार्कंडेय स्थित देवी मंदिर जाने का कार्यक्रम भी है। बीते साल उन्होंने यहां सात दिन तक पाठ किया था। हर्षिल के ग्रामीण गांव तथा हरि शिला के निकट बीस साल पहले बने टूटे-फूटे घाट को चमकाने में लगे हैं।

हालांकि प्रशासन ने उमा भारती के लिए गेस्ट हाउस का प्रबंध किया है। लक्ष्मी नारायण मंदिर के धर्मशाला में साफ-सफाई कर उमा भारती एवं उनके साथ आने वाले पूजा पाठियों के ठहरने का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed