फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union minister Ram Vilas Paswan death News: He came Mussoorie before Four Years

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर, चार साल पहले आए थे मसूरी

Thu, 08 Oct 2020 11:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Oct 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Union minister Ram Vilas Paswan death News: He came Mussoorie before Four Years
राम विलास पासवान - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय खाद्य एवं वितरण मंत्री राम विलास पासवान आठ अप्रैल 2016 को मसूरी आए थे। मसूरी के एक होटल में आयोजित भारतीय मानक ब्यूरो की 26वीं बैठक में भाग लिया था। जहां उन्होंने नया बीआईएस अधिनियम लागू होने से उपभोक्ताओं के हितों का व्यापक संरक्षण करने की बात कही थी। 

विज्ञापन


लोक जनशक्ति पार्टी के उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव बिल्लू बाल्मीकि ने कहा कि रामविलास पासवान के निधन से देश ने एक महान नेता खो दिया है। राम विलास पासवान कर्मठ, जुझारू और जमीन से जुड़े नेता थे।
विज्ञापन


उन्होंने हमेशा देश हित के साथ दलितों के उत्थान के लिए काम किया। कार्यकर्ताओं से उन्हें विशेष लगाव रहता था। छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी बड़ी तरजीह देते थे। उनका व्यक्तित्व सदैव कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम, विधानसभा अध्यक्ष ने पासवान के निधन पर शोक जताया

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ राजनेता रामविलास पासवान के निधन पर शोक जताया है। शोक संदेश जारी कर सीएम ने कहा कि पासवान लोकप्रिय जननेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने केंद्र के विभिन्न मंत्रालयों के दायित्व को कुशलता से निभाया।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने वरिष्ठ राजनेता रामविलास पासवान के निधन पर शोक जताया है। राज्यपाल ने कहा कि राम विलास पासवान एक अनुभवी सांसद थे। वे वंचित वर्ग के हित की रक्षा के लिए हमेशा संघर्षरत रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed