फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Minister Nitin Gadkari Done Virtual launch And foundation Stone of 5400 crore Rupees 250 km national highways in Uttarakhand

उत्तराखंड को मिलीं कई सौगातें, गड़करी बोले-दिल्ली से देहरादून और हरिद्वार का सफर दो घंटे में होगा पूरा

Fri, 26 Feb 2021 10:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Feb 2021 10:10 PM IST
सार

  • केंद्रीय मंत्री बोले- 2024 से पहले दिल्ली से दो घंटे में खुद आऊंगा देहरादून
  • पारंपरिक उत्पादों की बिक्री के लिए चारधाम रोड पर 2000 वर्ग फीट का पवेलियन बनेगा 
  • 5400 करोड़ के 250 किमी राष्ट्रीय राजमार्गों का वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास
     

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari Done Virtual launch And foundation Stone of 5400 crore Rupees 250 km national highways in Uttarakhand
नितिन गडकरी ने किया नेशनल हाईवे का वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सबकुछ ठीक रहा तो दिल्ली से देहरादून छह लेन एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण 2024 से पहले हो जाएगा। मैं खुद 2024 से पहले दिल्ली से देहरादून दो घंटे में आऊंगा। एक्सप्रेस हाईवे से हरिद्वार को भी जोड़ा जाएगा। इसके बनने से दिल्ली से हरिद्वार भी दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा। गडकरी शुक्रवार को उत्तराखंड में 5400 करोड़ लागत से 250 किमी राष्ट्रीय राजमार्गों के वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक व प्रदेश सरकार के मंत्री व केंद्रीय मंत्रालय और राज्य सरकार के आला अधिकारी भी शामिल हुए।

विज्ञापन


गडकरी ने दिल्ली प्रवास में भेंट के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा दी गई ऐपण कलाकृति की तारीफ की। उन्होंने एलान किया चारधाम सड़क के किनारे 200 वर्ग फीट का पवेलियन तैयार होगा, जिसमें उत्तराखंड पारंपरिक हस्तकाल और स्थानीय उत्पादों को बेचा जा सकेगा। उन्होंने केंद्रीय सड़क निधि योजना (सीआरएफ) की धनराशि में 10 गुना बढ़ोतरी की घोषणा की। इसके तहत प्रस्ताव मिलते ही 250 करोड़ की मंजूरी दे दी जाएगी।

विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से हरिद्वार भी जुड़ेगा

गडकरी ने कहा कि दिल्ली से देहरादून का सफर आने वाले समय में केवल दो घंटे का होगा। दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेस वे के तहत एक कनेक्टिविटी दिल्ली-हरिद्वार के लिए भी दी जाएगी। इससे दिल्ली-हरिद्वार का सफर भी दो घंटे का हो जाएगा। सहारनपुर बाईपास से 2000 करोड़ की लागत से 49 किमी का छह लेन का नया मार्ग बनाया जाएगा। जनवरी 2024 से पहले इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा। दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर की कुल लंबाई 210 किमी और कुल लागत 13 हजार करोड़ रुपये होगी। पहले चरण में यह छह लेन का होगा। नौ पैकेज में यह काम होगा, इसमें से पांच पैकेज का टेंडर हो भी गया है। शेष चार पैकेज का टेंडर अप्रैल 2021 तक हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री से समय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर का सड़क मार्ग जल्द होगा पूरा

गडकरी ने कहा कि चारधाम सड़क परियोजना का एक सपना पूरा हो रहा है, दूसरा सपना कैलाश मानसरोवर सड़क मार्ग का कार्य है, जो जल्द पूरा होगा। उत्तराखंड से सड़क मार्ग से कैलाश मानसरोवर जाने के मार्ग का 85 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। अगले छह महीने में यह सड़क पूरी हो जाएगी और वह स्वयं इस सड़क से मानसरोवर के दर्शन के लिए जाएंगे। 

इन परियोजनाओं को हरी झंडी

- चारधाम परियोजना से जोड़ी जाएगी यमुनाघाटी
- पांवटा-देहरादून फोर लेन को भी मिली मंजूरी
- सेलाकुई से मसूरी के बीच डबल लेन रोड बनेगी
- हरिद्वार रिंग रोड परियोजना को भी मिली मंजूरी
- खटीमा बाइपास का भी प्लान हो गया है तैयार
- रामपुर में बनेगा बाइपास, नैनीताल का सफर घटेगा

ये सौगातें भी दीं
- जौलजीवी-मड़कोट-मुन्स्यारी-थापा से मिलम सड़क खोली जाएगी।
- पावनधाम चौक से दुधारी चौक तक एलीवेटेड रोड बनेगी।
- भूपतवाला में बन रहे अंडरपास में पिलर निर्माण किया जाएगा।
- श्रीनगर गढ़वाल में एलीवेटेड रोड व मरीन ड्राइव की डीपीआर तैयार।
- कोटद्वार-सतपुली-ज्वाल्पा-श्रीनगर डबल लेन की डीपीआर में संशोधन होगा।
- डाटकाली से आईएसबीटी तक सड़क निर्माण कार्य होगा।
- बागेश्वर से बिलना तक छारा, अल्मोड़ा में बनारघाट में सड़क सुरक्षा कार्य मंजूर।
- पांडुवाखाल से कर्णप्राय, चोपता से कुंड तक सड़क मरम्मत कार्य होंगे।
- चमोली से चोपता तक, रामनगर से बुआखाल मोटरमार्ग पर दो पुल बनेंगे।
- चंपावत-लोहाघाट-पिथौरागढ़ सड़क पर मरम्मत कार्य होंगे।
- काकड़ीघाट से कुड़ाब तक चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा।
- रुद्रप्रयाग में एक किमी लंबी टनल का निर्माण किया जाएगा।

5000 करोड़ के ये लोकार्पण

मुजफ्फरनगर-हरिद्वार एनएच 58 का 4 लेन निर्माण (लंबाई 78 किमी, लागत 1750 करोड़), रुड़की-छुटमलपुर-गागलहेड़ी (एनएच 73), छुटमलपुर-गणेशपुर (एनएच 72 ए) का 4 लेन निर्माण (लंबाई 54 किमी लागत, 2200 करोड़), हरिद्वार-देहरादून एनएच 58 एवं 72 का 4 लेन निर्माण (लबाई 37 किमी, लागत 1000 करोड़ रुपये), मुजफ्फरनगर-हरिद्वार एलिवेटेड संरचना मायापुरी एस्केप चैनल पर सेतु एनएच 58 (लंबाई 01 किमी, लागत 50 करोड़ रुपये) शामिल हैं। 

एक के बदले 10 पेड़ लगाएंगे
गडकरी ने कहा कि पर्यावरण और विकास, दोनों को साथ लेकर चलना है। हमने तय किया है कि एक पेड़ के बदले हम 10 पेड़ लगाएंगे।

400 करोड़ के ये शिलान्यास 
रुद्रप्रयाग जिले में एक किमी लंबी टनल का निर्माण एवं अलकनंदा नदी पर एनएच 107, एनएच 7 को जोड़ने के लिए दीर्घ सेतु का निर्माण (लंबाई दो किमी, लागत 250 करोड़), अल्मोड़ा जिले में एनएच 309 बी के अंतर्गत पैटशाल से पनुवानौला और दानिया से पनार के सुदृढ़ीकरण का कार्य (लंबाई 45 किमी, लागत 50 करोड़ रुपये) और पौड़ी गढ़वाल जिले में एनएच 119 (नया 534) के अंतर्गत सतपुली से अगरोड़ा तक सुदृढ़ीकरण का कार्य (लंबाई 33 किमी, लागत 100 करोड़ रुपये) का शिलान्यास किया गया। 

कार्यक्रम में ये भी हुए शामिल
केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह (सेनि), केंद्रीय पशुपालन, डेयरी व मत्स्य राज्य मंत्री संजीव बालियान, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज, सांसद नरेश बंसल, अजय टम्टा, तीरथ सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद हाजी फजलुर्रहमान सहित कई विधायक और केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ उत्तराखंड में भी तेजी से विकास के काम हो रहे हैं। उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी में काफी विस्तार हो रहा है। इससे न केवल चार धाम यात्रा सुगम होगी बल्कि पर्यटन गतिविधियों का विस्तार भी होगा। इसका फायदा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को होगा। इससे लाखों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। हम गड़करी जी के आभारी हैं।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed